नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली एक बार फिर से बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष चुने गए हैं। बंगाल क्रिकेट संघ के चुनाव अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सौरव गांगुली को निर्विरोध सीएबी का अध्यक्ष चुना गया है। उनके साथ 4 अन्य अधिकारियों को भी निर्विरोध चुना गया है। गौरतलब है कि सौरव गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष चुने गए हैं, इससे पहले साल 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद सौरव गांगुली को पहली बार बंगाल क्रिकेट एसोशियएशन का अध्यक्ष चुना गया था।
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान गांगुली इस पद पर जुलाई-2020 तक बनें रहेंगे, जिसके बाद वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संविधान के मुताबिक ‘कूलिंग ऑफ पीरियड’ पर चले जाएंगे।
गांगुली दूसरी बार सीएबी के अध्यक्ष बने हैं। 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद गांगुली ने पहली बार यह पद संभाला था। डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया अब सचिव होंगे। पहले वे संयुक्त सचिव थे। देवव्रत दास को संयुक्त सचिव चुना गया है। देवाशीष गांगुली को कोषाध्यक्ष चुना गया है। सभी अधिकारी शनिवार को होने वाली एजीएम में पद ग्रहण करेंगे।
इससे पहले पिछले दो वर्षों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने दो प्रारूपों में जीत हासिल करने की कोशिश की, जिससे भारत को विदेशी मंच पर भी महत्वपूर्ण मैच जीतने में मदद मिली। लेकिन विश्व कप 2019 के अंत के बाद से, इन दोनों खिलाड़ियों को कही भी खेलने का मौका नहीं दिया गया है।