सोनम कपूर और उनके बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा 8 मई को मुंबई में शादी कर रहे हैं। कल मुंबई में कपूर खानदान ने सोनम की संगीत और मेहंदी सेरेमनी की। आज दोपहर सोनम और आनंद शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। दोनों की पहली मुलाकात साल 2014 में हुई थी। 4 साल डेटिंग करने के बाद जोड़ी आज शादी के बंधन में बंधने को तैयार है।
कपूर खानदान में करीब 30 साल बाद डोली उठने वाली है। सोनम कपूर अनिल कपूर और सुनीता कपूर की सबसे बड़ी बेटी हैं, और बॉलीवुड में अभिनेत्री हैं। पहले ये शादी स्विट्ज़रलैंड में होनी थी, लेकिन निजी कारणों के कारण इसे टाल दिया गया और शादी इंडिया और अपने शहर मुंबई में ही करने का फैसला सोनम ने लिया।
सोनम ने हाल ही में बताया था कि वह शादी पर फ़िज़ूलख़र्ची करने के खिलाफ हैं। स्विट्ज़रलैंड में शादी करना बहुत ही महंगा पड़ता, इसलिए मैंने अपने देश और अपने शहर में शादी करने का फैसला लिया है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी सिख रीति रिवाज़ से होगी।
सोनम की मेहन्दी और संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के लगभग सभी सितारें नजर आए। सोनम कपूर की मेहंदी सेरेमनी और आफ्टर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रही हैं। सोनम ने इस सरेमोनी के लिए जो डिज़ाइनर लंहगा पहना था। सोनम ने के इस खूबसूरत लहंगे को फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और अबू जानी ने तैयार किया था।
अपनी शादी के लिए इस लहंगे का आर्डर सोनम ने उन्हें दो साल पहले ही दे दिया था। डिजाइनर अबुजानी और संदीप खोसला ने सोनम की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके ये बताया कि इस लहंगे को तैयार करने में 18 महीने का समय लगा।
बता दें कि आज दोपहर सोनम और आनंद शादी के बंधंन में बंध जाएंगे। शादी यानी आनंद कारज की रस्म दोपहर 11 बजे शुरू होगी और साढ़े 12 तक चलेगी. इसके बाद लंच का कार्यक्रम होगा। इसलिए कपूर खानदान के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड भी एक्साइटेड है।