शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

किसान आंदोलन के लेकर कुछ सवाल जो आप के मन में जरूर होंगे

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 11, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
किसान आंदोलन के लेकर कुछ सवाल जो आप के मन में जरूर होंगे
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

1) किसान क्यों आंदोलित हैं?

पूंजीपतियों की नज़र हमेशा से देश के सबसे बड़े कृषि क्षेत्र पर रही है। दशकों से हर सरकार की कोशिश रही है कि खेती किसानी को कॉरपोरेट के हाथ सौंपा जाए।

पहले की कांग्रेस सरकारों की कोशिश सफल नहीं हुई लेकिन भाजपा ने इन मंसूबों को एक कदम आगे बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत की सबसे बड़ी आबादी आज भी कृषि क्षेत्र पर आश्रित है। नरेंद्र मोदी सरकार की कोशिश है कि इनके कुछ पूंजीपति मित्रों को इस बड़े क्षेत्र पर नियंत्रण मिल जाये। इन तीन कृषि-विरोधी कानूनों का यही परिणाम होगा जिस कारण देश भर के किसान आंदोलित हैं।

2) योगेंद्र यादव की क्या भूमिका है?

इतना बड़ा आंदोलन बिना एकजुटता और समन्वय के संभव नहीं होता। किसानों के बीच लगातार काम कर रहे योगेंद्र यादव ने साल 2015 में लाए गए भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के वक़्त से ही मोदी सरकार की कृषि विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया है।

‘जय किसान आंदोलन’ के गठन से लेकर AIKSCC के जरिये सैकड़ों छोटे बड़े संगठनों को एकजुट करने और फिर ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ के जरिये और भी व्यापक किसान एकता बनाने का काम योगेंद्र यादव ने किया।

3) मोदी सरकार का योगेंद्र यादव के प्रति क्या रवैय्या रहा है?

योगेंद्र यादव के इसी काम, संघर्ष के जज़्बे और साफ छवि ने भाजपा की नींद हराम कर रखी है। भाजपा की तरफ से लगातार घटिया कोशिशें हो रही है कि कैसे योगेंद्र यादव को बदनाम किया जाए और अलग थलग किया जाए।

इसी कारण बिना किसी ठोस आधार के दिल्ली दंगों में भी उनका नाम उछाला गया। इसी कारण से सरकार को जब किसान संगठनों से वार्ता करने को मजबूर होना पड़ा तो गृह मंत्री अमित शाह ने योगेंद्र यादव को बाहर करने पर जोर लगा दिया।

ये भी पढ़ें : यूपी में जंगलराज सभी सीमाएं पार कर चुका है, सरकार की कुनीतियों से समाज का हर वर्ग अपने को प्रताड़ित महसूस कर रहा है : अखिलेश यादव

बचाव में ये उछाला गया कि योगेंद्र एक राजनीतिक पार्टी से हैं जबकि सच ये है कि कई किसान नेता जिनसे सरकार के मंत्रियों ने ग्यारह राउंड वार्ता की वो किसी न किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़े हैं। मतलब आप समझ सकते हैं कि सिर्फ योगेंद्र यादव से भाजपा को दिक्कत थी।

3) तो फिर कांग्रेस को योगेंद्र यादव से क्या परेशानी है  

ये मज़ेदार सवाल है। हर कोई यही समझेगा कि जिस योगेंद्र यादव ने लोकतंत्र और संविधान पर मौजूद खतरे के खिलाफ मोदी सरकार से लोहा लिया है, उससे भारत की प्रमुख विपक्षी पार्टी को क्या दिक्कत होनी चाहिए।

लेकिन कांग्रेस ने कई मौकों पर दिखाया है कि वो न ही खुद आज की भाजपा का मजबूती से सामना कर रही और न ही अपने अलावा किसी और वैकल्पिक आवाज़ को उभरने नहीं देना चाहती।

वो बयान तो आपको याद ही होगा जब 2019 लोकसभा चुनाव के बाद योगेंद्र यादव ने कहा था कि देश की भलाई और कांग्रेस की अपनी भलाई के लिए आज के स्वरूप वाली कांग्रेस को नष्ट हो जाना चाहिए।

मोदी जी भी चाहते हैं कि ये कांग्रेस बची रही ताकि उनका काम आसान रहे और कांग्रेस भी किसी ऐसी सरकार-विरोधी आवाज़ से परेशान हो जाती है जो उनके नियंत्रण में न हो। यही कारण है कि कांग्रेस के नेता आये दिन योगेंद्र यादव के खिलाफ बयानबाज़ी करते रहते हैं।

से यह किसान आंदोलन मजबूत हुआ है, तब से कांग्रेस की तरफ से भी योगेंद्र यादव पर हमलावर होकर बयानबाज़ी हुई है। आप खुद समझिए कि इससे आंदोलन मजबूत होगा या मोदी सरकार का काम आसान होगा।

संसद के अंदर तो कांग्रेस के एक सांसद बिट्टू ने कह दिया कि योगेंद्र यादव ही किसानों को भड़का रहा है इसलिए समाधान नहीं निकल रहा। यही बात तो भाजपा नेता और उनकी ट्रोल आर्मी भी कहती है।

ADVERTISEMENT

4) खालिस्तानी गुटों और उनसे सहानुभूति रखने वाले योगेंद्र यादव को धमकियां क्यों दे रहे हैं?

26 जनवरी को जब लाल किले की बेअदबी हुई तो योगेंद्र यादव और किसान आंदोलन के सभी नेताओं ने साफ कहा कि इससे संयुक्त किसान मोर्चा के कोई लेना देना नहीं है। यहाँ तक कि मांग हुई कि इस कृत्य को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई हो।

शायद इसी कारण से उन खालिस्तानियों को भी योगेंद्र यादव से इतनी परेशानी है जिनके विचारों का किसान आंदोलन ने विरोध किया है।

तो अब सोचने वाली बात यही है कि कुछ तो योगेंद्र यादव सही कर रहे हैं जो भाजपा से लेकर कांग्रेस और खालिस्तानियों सबको उनसे दिक्कत हो रही है। आज हर सच्चे भारतीय को समझना पड़ेगा कि मोदी सरकार किस तरह कृषि क्षेत्र को सुधारने के नाम पर असल में अपने कुछ पूंजीपतियों मित्रों को फायदा पहुंचना चाहती है।

साथ ही ये भी समझना होगा कि इस ऐतिहासिक आंदोलन को कमज़ोर करने में भाजपा ही नहीं बल्कि खालिस्तानियों और कांग्रेस जैसे और भी कई समूह ज़िम्मेदार हैं।

Previous Post

कृषि कानून पर बातचीत जारी, जल्द निकलेगा समाधान : सीएम नीतीश

Next Post

लोकसभा : ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है : राहुल गांधी

Next Post
लोकसभा : ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है : राहुल गांधी

लोकसभा : ‘हम दो, हमारे दो’ की सरकार है : राहुल गांधी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist