कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सांसद शशि थरूर असम के गुवाहटी के राजीव भवन में असम के पारंपरिक नृत्य बिहु में फोक आर्टिस्ट के साथ थिरकते नजर आए। वह यहां पर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी के लिए वोट कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने समर्थन में वोट की अपील किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का अध्यक्ष कोई भी बने लेकिन कांग्रेस जीतनी चाहिए।
असम के गुवाहाटी में मीडिया से बात करते हुए सांसद शशि थरूर ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता कि खड़गे साहब जीतते हैं या मैं जीतता हूं – कांग्रेस को जीतना चाहिए क्योंकि यह समावेशी भारत की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो चाहती है कि धर्म, लिंग, भाषा, क्षेत्र या राज्य की परवाह किए बिना हर कोई हमारे साथ रहे हैं।
सांसद शशि थरूर इशारों ने विरोधी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि आप एक भारतीय नागरिक हैं, तो आप हमारे हैं और हम आपके लिए हैं। एक अलग पार्टी के विपरीत जो कहती है कि यह एक हिंदू राष्ट्र है या यह एक वर्ग की पार्टी है, हम भारत के हित में सभी के लिए काम करेंगे।
इससे पहले थरूर ने मध्यप्रदेश में कहा था कि, साल 2014 और इसके बाद हुए 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 19 फीसदी वोट मिले। इस हालत में हम कब तक रहेंगे। इसका एक ही इलाज है कि हमें जनता को दिखाना होगा कि कांग्रेस पार्टी दोबारा आकर्षित पार्टी बन रही है।