प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी, जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के बाद शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय और अंबेडकर यूनिवर्सिटी में हंगामा हो रहा है।
SFI ने आबेंडकर यूनिवर्सिटी (कश्मीरी गेट परिसर) में दोपहर एक बजे स्क्रीनिंग रखी। प्रशासन ने कैंपस की बिजली काट दी। इसके बाद छात्र लैपटॉप और मोबाइल पर विवादित डॉक्यूमेंट्री देखने लगे। डीयू में भी स्टूडेंट्स के दो संगठनों ने विवादित डॉक्यूमेंट्री दिखाने का ऐलान किया है। कांग्रेस की छात्र संगठन NSUI ने नॉर्थ कैंपस में शाम चार बजे बुलाया था।
दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी से शुक्रवार को डॉक्यूमेंट्री के स्क्रीनिंग की बात सामने आई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने वहां की बिजली ही काट दी है। इसके चलते छात्र पहले से ही डाउनलोड की हुई डॉक्यूमेंट्री अपने फोन और लैपटॉप पर देख रहे हैं। इसके अलावा एबीवीपी छात्रों ने विरोध में तोड़फोड़ की।
वहीं बुधवार जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में स्टूडेंट्स फेडेरशन ऑफ इंडिया ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग रखी थी, लेकिन स्क्रीनिंग से पहले ही पुलिस ने SFI के चार कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद छात्र संगठन ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया। हालात ये हो गए कि शुक्रवार को कैंपस में छुट्टी कर दी गई। हालांकि, यूनिवर्सिटी का कहना है कि कक्षाओं के निलंबन का प्रोटेस्ट से कोई लेना देना नहीं है।