शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

संतलाल चावड़िया, जेपी टोंक आप में शामिल, दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहना कर किया स्वागत

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 16, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
सीएम केजरीवाल ने पिछले 6 सालों में जो काम किए हैं, उन कामों का सभी लोग जनता के बीच प्रसार-प्रचार करेंगे : दुर्गेश पाठक
0
SHARES
72
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केजरीवाल की सरकार ने पिछले 6 सालों में दिल्ली के हर क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और दिल्ली सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष संतलाल चावरिया व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और दिल्ली नगर निगम श्रमिक संघ के अध्यक्ष जेपी टोंक के साथ दर्जनों कार्यकर्ता आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सभी गणमान्य लोगों को टोपी और पटका पहना कर पार्टी में स्वागत किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि ऐसे सम्मानित लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं। इनके आने से आम आदमी पार्टी इन क्षेत्रों में और मजबूत होती है।

संतलाल चावरिया ने कहा कि आज मैं आम आदमी पार्टी के परिवार से जुड़ रहा हूं, क्योंकि भाजपा में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे यह महसूस हुआ कि एमसीडी में बैठी भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली में भ्रष्टाचार फैला रही है।

सफाई कर्मचारियों का अध्यक्ष होने के नाते मैं पुष्टि के साथ कहता हूं कि आम आदमी पार्टी ने सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए जो पैसा एमसीडी को दिया था, एमसीडी में बैठी भाजपा ने उन पैसों की हेरफेर की है।

कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड में भी हेर फेर की जाती है। आम आदमी पार्टी के माध्यम से आने वाले नगर निगम उपचुनाव को जीतेंगे और सभी कर्मचारियों के हित में काम करेंगे। एमसीडी में आम आदमी पार्टी को लाकर एमसीडी की काया पलट कर देंगे।

जेपी टोंक ने कहा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सफाई कर्मचारियों के पैर धुलकर पीते हैं और नाटक करते हैं कि हम सफाई कर्मचारियों के हितैषी हैं, लेकिन वास्तव में हो कुछ और रहा है।

खेद का विषय है कि भाजपा केवल अमीर लोगों की पार्टी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर मुझे महसूस हो रहा है, जैसे कि एक पक्षी पिंजरे से निकलकर खुले वातावरण में खुलकर सांस ले रहा है।

ये भी पढ़ें : लेख : क्यों अर्थव्यवस्था के मामले में भारत बांग्लादेश से नीचे 161 वें पायदान पर है? : रवीश कुमार

ADVERTISEMENT

मैं समस्त भाजपा परिवार को बताना चाहता हूं कि आज वाल्मीकि समाज जाग गया है और आप मुंह की खाने के लिए तैयार हो जाओ। भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली से नामो निशान मिट जाएगा, यह मेरा प्रथम कर्तव्य है।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि, आज बहुत ही खास दिन है, क्योंकि आज आम आदमी पार्टी के साथ दिल्ली के बहुत ही नामचीन लोग जुड़ रहे हैं, जिनका एक लंबा संघर्ष रहा है। दिल्ली में जो पिछड़े वर्ग के लोग हैं, जिनका हर दिन संघर्ष भरा गुजरता है, उन लोगों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाले साथी आज आप परिवार में शामिल हो रहे हैं।

मैं खुद में गर्व महसूस कर रहा हूं कि मुझे ऐसे नामचीन हस्तियों के बीच बैठने का मौका मिला। वाल्मीकि समाज और अपना पूरा जीवन दिल्ली के सफाई कर्मचारियों के हित में बिताने वाले संतलाल चावरिया के नाम से आप सभी लोग परिचित होंगे।

संतलाल छावड़िया भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी थे, जिनको 34000 वोट भी मिले और यह सबको पता है कि ये दिल्ली सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वहीं, जेपी टोंक ने पिछले 30 से 35 साल सफाई कर्मचारियों और दलित समाज के लिए संघर्ष करते हुए बिताया है।

पिछले दिनों जब सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था, उस दौरान उनके हित में आवाज उठाई, न जाने कितनी बार जेल गए, कितनी बार लाठियां खाई। जेपी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और दिल्ली नगर निगम श्रमिक संघ के अध्यक्ष भी हैं।

इंद्रजीत यादव दिल्ली प्रदेश के महासचिव हैं और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी हैं। इनके साथ अन्य कई बड़े कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मैं सभी का आम आदमी पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं।

भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे संतलाल चावरिया ने कहा, आज मैं आम आदमी पार्टी के परिवार से जुड़ रहा हूं क्योंकि भाजपा में अपने कार्यकाल के दौरान मुझे यह महसूस हुआ कि एमसीडी में बैठी भाजपा पिछले 15 सालों से दिल्ली में भ्रष्टाचार फैला रही है।

पिछले 30 से 35 सालों से मैं सफाई कर्मचारियों के लिए आवाज उठाने का काम कर रहा हूं। इसलिए मेरा उनके साथ एक अलग रिश्ता है। जब उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिला और जिस तरह की प्रताड़ना से उन्हें गुजरना पड़ा, तो मुझ से भाजपा के साथ जुड़कर काम करना मंजूर नहीं हुआ। चूंकि मैं सफाई कर्मचारियों का अध्यक्ष रहा हूं।

इसलिए मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि आम आदमी पार्टी ने सफाई कर्मचारियों के वेतन के लिए जो पैसा एमसीडी को दिया था, एमसीडी में बैठे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन पैसों की हेरफेर की है। तमाम कर्मचारी भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं, उनके हक का पैसा उन तक नहीं पहुंचा।

कर्मचारियों का जो प्रोविडेंट फंड है, उसमें भी हेर फेर कि जाती है और जब कर्मचारी किसी भी लोन के लिए अप्लाई करते हैं तो उन्हें केवल निराशा ही हाथ लगती है। इन तमाम कर्मचारियों के पीएफ का करोड़ों का घोटाला किया गया है, जिसकी भाजपा की ओर से कोई जवाबदेही नहीं है।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

जब मैंने प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता से पूछा, इन सफाई कर्मचारियों के लिए कुछ करना चाहिए तो उनके जवाब ने मुझे हैरान कर दिया। आदेश गुप्ता ने कहा कि हमने 3 महीने पहले फाइल भेजी थी, जो गृह मंत्रालय में धूल चाट रही है।

वे भाजपा शासित एमसीडी को पैसा देना ही नहीं चाहते हैं, क्योंकि केंद्र सरकार को भी पता है कि दिल्ली की भाजपा पूरी तरह से भ्रष्ट है। 7 जनवरी से 30 जनवरी तक जो हड़ताल चली थी, वह भी एक राजनीतिक नाटक था।

हमारे वाल्मीकि समाज के उद्योगपति करम सिंह कर्मा ने पैसा लगा कर खुद को प्रचलित किया और इस हड़ताल को करने में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा। आम आदमी पार्टी के माध्यम से आने वाले नगर निगम उपचुनाव को जीतेंगे और सभी कर्मचारियों के हित में काम करेंगे। एमसीडी में आम आदमी पार्टी को लाकर एमसीडी की कायापलट कर देंगे।

आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे जेपी टोंक ने कहा, जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री जनता के पैर धोकर पीते हैं, लेकिन असल में जनता के दुख-दर्द को बिल्कुल नहीं समझते है, बिल्कुल उसी भांति दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता सफाई कर्मचारियों के पैर धोकर पीते हैं

नाटक करते हैं कि हम सफाई कर्मचारियों के हितैषी हैं। वास्तव में जो कर्मचारी सुबह उठकर, अपने परिवार को छोड़कर दिल्ली की सफाई में दिन गुजारते हैं, दिल्ली का पर्यावरण शुद्ध रखकर अनेकों प्रकार की बीमारियों से बचाते हैं,

उन्हें हक का वेतन तक नहीं मिल रहा है। मैं पिछले 25-30 सालों से भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता रहा हूं। मैंने कई पदों पर रहकर भारतीय जनता पार्टी की सेवा की है, परन्तु खेद का विषय है कि भाजपा केवल अमीरों और मुझे लोगों की पार्टी है।

यहां बैठकर मुझे महसूस हो रहा है जैसे कि एक पक्षी पिंजरे से निकलकर खुले वातावरण में खुलकर सांस ले रहा है। मैं समस्त भाजपा परिवार को बताना चाहता हूं कि आज वाल्मीकि समाज जाग गया है और आप मुंह की खाने के लिए तैयार हो जाओ। भारतीय जनता पार्टी का दिल्ली से नामो निशान मिट जाएगा, यह मेरा प्रथम कर्तव्य है।a

Previous Post

लॉकडाउन हटाने की अभी कोई गारंटी नहीं दी जा सकती : बोरिस जॉनसन

Next Post

जनता ने कहा दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है, अगर पार्षद भी उनके होंगे तो तेज विकास होगा : आप

Next Post
किसान मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस में मिली भगत : संजय सिंह

जनता ने कहा दिल्ली में केजरीवाल की सरकार है, अगर पार्षद भी उनके होंगे तो तेज विकास होगा : आप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist