कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर मोदी सरकार पर ह’मला बोला। अमस के गुवाहाटी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी जहां भी जाती है, नफरत फैलाती है। असम में युवा विरोध कर रहे हैं, अन्य राज्यों में भी विरोध हो रहा है। आप उन्हें क्यों मा’र रहे हैं? बीजेपी लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहती।”
केंद्र पर हम’ला बोलते हुए राहुल ने कहा, ‘पीएम मोदी ने नोटबंदी, जीएसटी को लाकर अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया। भारत माता को चोट पहुंचाई। उनका काम सिर्फ नफरत फैलाना है। पीएम मोदी बताएं कितने लोगों को रोजगार दिया।
जनता की आवाज को बीजेपी सुनना नहीं चाहती। आपकी आवाज से ड’रते हैं, कु’चलना चाहते हैं। युवाओं को मा’रना चाहते हैं।’
राहुल गांधी ने कहा, “हम बीजेपी और आरएसएस के असम का इतिहास, भाषा, संस्कृति पर अक्रमण नहीं करने देंगे। असम को नागपुर नहीं चलाएगा, असम को आरएसएस की चड्डी वाले नहीं चलाएंगे। असम को असम की जनता चलाएगी।”
राहुल गांधी के बयान पर राज्यसभा सांसद और आरएसएस विचार राकेश सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ”राहुल गांधी देश की राजनीति के विमर्श और संस्कृति और भाषा को न्यूनतम स्तर पर ले जा रहे हैं। वे गाली गलौज वाली भाषा का उपयोग कर राजनीति के स्तर को गिरा रहे हैं। आरएसएस पर उनका बयान इसका ताजा उदाहरण है।”
सोनिया ने पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया
पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सोनिया गांधी ने दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में तिरंगा फहराया। और सभी को संंविधान के प्रति शपथ दिलाया। इस मौके पर राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केसी वेणुगोपाल, अंबिका सोनी, एके एंटनी समेत अन्य नेता मौजूद थे। वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।