शनिवार को कानून और न्याय मंत्रालय ने जानकारी दी कि IAS अरुण गोयल (सेवानिवृत्त) को चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि अरुण गोयल 1985 बैच के अधिकारी रहे हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सहमति के बाद जारी हुए आदेश में कहा गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना पद ग्रहण करना होगा।
अरुण गोयल की चुनाव आयोग में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे, जिसमें से पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होना है। दोनों चरणों के नतीजे आठ दिसंबर को जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वे 31 दिसंबर 2022 को 60 साल की उम्र पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन एक महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से 18 नंवबर यानी कल ही इस्तीफा दे दिया था।