शुक्रवार, मार्च 6, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

दुनिया के पहले गणतंत्र का स्मरण !

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 27, 2022
in देश
0 0
0
दुनिया के पहले गणतंत्र का स्मरण !
0
SHARES
43
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दुनिया के पहले गणतंत्र का स्मरण !

देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आज का दिन खुशियां बांटने के साथ अवसर है याद करने का दुनिया के उस पहले गणतंत्र वैशाली को जिसने दुनिया को करीब तीन हजार साल पहले लोकशाही की राह दिखाई थी। आज के अखबार ‘अमृत विचार’ में मेरा आलेख।

भारत अपने गणतंत्र की एक लंबी यात्रा पूरी कर चुका है। इस यात्रा में इसने दुनिया के कुछ सबसे कामयाब गणतंत्रों में अपनी जगह बनाई है। कुछ कमियों के बावजूद इसने हमें गर्व के बहुत सारे अवसर दिए है। किसी भी गणतंत्र दिवस के मौके पर हमें याद आती है दुनिया के उस पहले गणतंत्र की जिसने भारत ही नहीं, समूचे विश्व को लोकशाही की राह दिखाई थी !

छठी शताब्दी ईसा पूर्व में जब सारी दुनिया में वंश पर आधारित राजतंत्र चरमोत्कर्ष पर था, वर्तमान बिहार का वैशाली एकमात्र राज्य था जहां का शासन जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि करते थे। वैसे तो यह बात बुद्ध के काल की है, लेकिन वैशाली का इतिहास बुद्ध से भी पुराना है। एक वैभवशाली राजतंत्र के रूप में इसकी चर्चा अनेक पुराणो और महाभारत में भी है। इसका नामकरण महाभारत काल के ईक्ष्वाकु-वंशीय राजा विशाल के नाम पर हुआ था। विष्णु पुराण में इस क्षेत्र पर राज करने वाले चौतीस राजाओं के उल्लेख हैं।

ईसा पूर्व सातवीं सदी में उत्तरी और मध्य भारत में विकसित सोलह महाजनपदों में वैशाली का स्थान महत्त्वपूर्ण था। लगभग छठी शताब्दी ईसा पूर्व में नेपाल की तराई से लेकर गंगा के बीच फैले भूखंड पर वज्जियों तथा लिच्‍छवियों के संघ अष्टकुल द्वारा यहां गणतांत्रिक शासन व्यवस्था की शुरूआत की गयी थी। यहां का शासक जनता के प्रतिनिधियों द्वारा चुना जाने लगा। यह और बात है कि तब निर्वाचक और चुने हुए प्रतिनिधि आमजन के बीच से नहीं, समाज के सामंत वर्ग से ही आते थे, लेकिन आज दुनिया भर में जिस गणतंत्र को अपनाया जा रहा है, इसके बीज लिच्छवि शासकों के गणतंत्र वैशाली की शासन प्रणाली में खोजे जा सकते हैं।

वैशाली बिहार की राजधानी पटना से करीब पचास किमी दूर वैशाली जिले का वह ऐतिहासिक स्थल है जिसे भगवान महावीर की जन्मभूमि और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि होने का सौभाग्य प्राप्त है। बुद्ध के समय सोलह महाजनपदों में वैशाली का स्थान मगध के समान महत्त्वपूर्ण था। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार प्राचीन वैशाली अति समृद्ध एवं सुरक्षित नगर था जिसे शत्रुओं से बचाव के लिए तीन तरफ से दीवारों से घेरा गया था।

चीनी यात्री ह्वेनसांग के अनुसार पूरे वैशाली नगर का घेरा चौदह मील के लगभग था। मौर्य और गुप्‍त राजवंश में जब पाटलीपुत्र राजधानी के रूप में विकसित हुआ, तब वैशाली इस क्षेत्र के व्‍यापार और उद्योग का प्रमुख केन्द्र हुआ करता था। भगवान बुद्ध ने संभवतः तीन बार वैशाली में लंबा प्रवास किया था। वैशाली के कोल्‍हुआ में उन्होंने शिष्यों और आमजन को अपना अन्तिम सम्बोधन दिया था। उनकी याद में सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में यहां एक सिंह स्‍तम्भ का निर्माण करवाया था। बुद्ध के महापरिनिर्वाण के सौ साल बाद वैशाली में दूसरे बौद्ध परिषद् का आयोजन हुआ था।

इस आयोजन की याद में वहां दो बौद्ध स्‍तूप बनवाये गये। प्रसिद्द राजनर्तकी और नगरवधू आम्रपाली वैशाली की थी जिसने जीवन की क्षणभंगुरता का बोध होने के बाद अपने जीवन के उत्तरार्द्ध में तथागत से बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की थी। बौद्ध साहित्य, जातकों, प्राचीन ग्रन्थों और चीनी यात्री ह्वेनसांग के यात्रा वृत्तांत में वैशाली की समृद्धि, सुरक्षा-व्यवस्था, वैभव और गणिका आम्रपाली के विशाल प्रासाद तथा उद्यान का विशद वर्णन मिलता है ! वैशाली की भूमि न केवल ऐतिहासिक रूप से समृद्ध है वरन् कला और संस्‍कृति के दृष्टिकोण से भी काफी धनी है।

वैशाली में राजा विशाल के गढ़ के खंडहर और बुद्ध काल के अवशेषों – बौद्ध स्तूप, अशोक स्तंभ, बावन पोखर मंदिर, अभिषेक पुष्करणी आदि के अलावा इसके पास ही चेचर उर्फ श्वेतपुर से प्राप्त और संग्रहित प्राचीन मूर्तियां, सिक्के तथा उत्तर प्रस्तर युग के मिट्टी के बने पुरातात्विक महत्व के बर्तन यहां की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की याद दिलाते हैं।

तथागत बुद्ध को वैशाली तथा उसके निवासियों से बहुत प्रेम था। उनके काल में इस क्षेत्र में कई बौद्ध मठों की स्थापना हुई थी। उन्होंने वैशाली के उद्योगी, पुरुषार्थी, चरित्रवान और अतिथिपरायण शासकों को देवों की उपमा दी थी। जीवन के कुछ आखिरी समय उन्होंने वैशाली में ही बिताए थे। अपनी अंतिम यात्रा के समय वैशाली से कुशीनारा आते समय वे उदास हुए थे।

उन्होंने बेहद करुण शब्दों में आनंद से कहा था कि- ‘आनन्द, अब तथागत इस सुंदर नगरी का दर्शन कभी नहीं कर सकेगे।’ जैन धर्मावलंबियों के लिए भी वैशाली एक पवित्र स्थल है। तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म वज्जिकुल में वैशाली के कुंडलपुर या कुंडग्राम में हुआ था जहां वे बाईस साल की उम्र तक रहे थे।

वैशाली का गौरव मध्यकाल तक अक्षुण्ण रहा था। मध्यकाल में बख्तियार खिलजी के वैशाली पर काबिज होने के बाद इस प्राचीन नगर ने अपना गौरव लगभग खो दिया। आजादी के बाद इसके विकास के कई काम हुए। आज वैशाली विश्व भर के पर्यटकों, विशेषकर बौद्ध और जैन धर्मावलंबियों के लिए एक पूजा-स्थल और आम पर्यटकों के लिए लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

वैशाली में कई दूसरे बौद्ध देशों के कई मंदिर और एक भव्य विश्व शांति स्तूप भी बने हुए हैं। बुद्ध ने अपनी अंतिम यात्रा के पूर्व वैशाली के लिए कहा था – जबतक वैशाली के शासन में जनता की भागीदारी बनी रहेगी इसकी समृद्धि को किसी की नजर नहीं लगेगी !’ दुनिया के पहले गणतंत्र वैशाली के प्रति राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने इन शब्दों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की है :

ADVERTISEMENT

वैशाली जन का प्रतिपालक, विश्व का आदि विधाता

जिसे ढूंढता विश्व आज, उस प्रजातंत्र की माता

रुको एक क्षण पथिक, इस मिट्टी पर शीश नवाओ

राज सिद्धियों की समाधि पर फूल चढ़ाते जाओ।

ध्रुव गुप्त

Previous Post

छह साल से केंद्रीय सचिवालयों में प्रमोशन नहीं।

Next Post

फ़िल्म निर्देशक, बुद्धदेव दासगुप्ता

Next Post
फ़िल्म निर्देशक, बुद्धदेव दासगुप्ता

फ़िल्म निर्देशक, बुद्धदेव दासगुप्ता

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist