उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में पिछले कई दिनों से तेज़ बारिश हो रही है। बारिश से कहर से कहीं जलभराव है तो कहीं कुछ अन्य समस्या है। लगातार भारी बारिश से लखनऊ के हजरतगंज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। दिलकुशा कालोनी में निर्माणाधीन दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर नौ लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी हैं। राहत और बचाव कार्य भी जारी है। एनडीआरएफ की टीमें बुलाई गई हैं।
जिला अधिकारी मौके पर पहुँच कर हालात का जाना और अस्पताल में घायलों से मुलाक़ात किया। इस घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का एलान कर दिया है।
सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि देने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने डीएम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर राहत बचाव कार्य की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
झांसी के रहने वाले हैं सभी मजदूर
घायल मजदूर ने बताया कि रात के 12 बजे की घंटना है। हादसे के समय वहां पर 15 लोग मौजदू थे। सभी मजदूर झांसी के रहने वाले हैं। वे यहां पर दीवार का निर्माण कर रहे थे। घायल 6 मजदूरों का हजरतगंज के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, जानकारी मिलने के बाद मजदूरों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए हैं।