NIA से मिली लीड के आधार पर मंगलवार को 8 राज्यों की पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने एक बार फिर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के देशभर में कई ठिकानों पर छापेमार की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दूसरे राउंड की रेड बताई जा रही है।दिल्ली के शाहीन बाग, जामिया समेत कई इलाकों में छापेमारी कर 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
आठ राज्यों में छापेमारी के दौरान 100 से अधिक PFI के सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। बता दें कि जिन राज्यों में छापेमारी की जा रही है उनमें दिल्ली, यूपी, कर्नाटक, असम, महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्यप्रदेश के नाम शामिल हैं।
महाराष्ट्र के पुणे और मुंबई से भी पीआईएफ मेंबर्स की गिरफ्तारियां हुई हैं। जिसमें से दो को कल्याण और एक को भिवंडी से गिरफ्तार किया गया है। यह चारों ही PFI के एक्टिव मेंबर हैं। केरल में कन्नूर जिले में PFI से संबद्ध दुकान, ऑफिस और दूसरी जगहों छापे मारे गए हैं।
असम के एडीजीपी हिरेन नाथ ने बताया कि PFI से जुड़े 4 लोगों को आज नगरबेड़ा इलाके से हिरासत में लिया गया। PFI के खिलाफ हमारा अभियान जिले के कई हिस्सों में जारी है। इससे पहले, असम पुलिस ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से पीएफआई के 11 कार्यकर्ताओं और दिल्ली से एक नेता को गिरफ्तार किया था।