नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कोरोना वायरस पर कई विद्वानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की एक सीरिज करने जा रहे हैं जिसकी शुरुआत आज जाने माने अर्थशास्त्री रघुराम राजन के साथ हो रही है। राजन के साथ यह बातचीत करीब एक घंटे की है जिनमें अर्थव्यवस्था की हालत और महामारी के बीच इसमें सुधार के उपायों पर चर्चा है।
कांग्रेस सूत्रों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया कि यह चर्चा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंग्लिश में की गई है।
ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: कोरोना के 597 नए मामले 32 की मौ!त, कुल आंकड़ा तक़रीबन 10 हजार
कांग्रेस के सोशल मीडिया हेडर रोहन गुप्ता ने हिन्दुस्तान टाइम को बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रघुराम राजन से बात करेंगे और यह वीडियो कल (गुरुवार) लाउंच किया जाएगा।
उन्होंने कहा, “वह (राहुल) रघुराम राजन के साथ बात करेंगे। यह चर्चा कोरोना संकट के चलते गिरावट और इसका अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव पर है। उन्होंने इस बात पर भी चर्चा की है कि इसे कैसे अवसर में परिवर्तित किया जाए।”
“शिक्षाविदों, स्वास्थ्य सेवा विशेषज्ञों और जमीनी स्तर पर दुनियाभर में कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की विडियो सीरिज में यह पहला वीडियो है।”
ये भी पढ़ें: क्या नीतीश कुमार के कहने पर मोदी सरकार ने दी लॉकडाउन में ये छूट
बातचीत पहले रिकॉर्ड होगी और अगले कुछ दिनों बाद कांग्रेस की तरफ से उसे सोशल मीडिया पर डाला जाएगा। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि यह अलग है।कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बीजेपी के बारे में कहीं बात नहीं करेंगे। ये पूरी बातचीत अर्थव्यवस्था के ऊपर होगी।