नई दिल्ली: एक फ्रेंच हैकर ने दावा किया है कि, भारत का कोरोना ट्रैकिंग मोबाइल एप ‘आरोग्य सेतु’ एप में एक खामी मिली है जिसकी वजह से भारत के 9 करोड़ लोगों की निजता खतरे में पड़ गई है। साथ ही हैकर ने कहा है कि, राहुल गांधी ने इस एप के बारे में पहले ही बता दिया था, और बिलकुल सही कहा था।
फ्रेंच हैकर रॉबर्ट बैपटिस्ट ने दावा किया कि उन्होंने Aarogya Setu एप में बड़ी खामी ढूंढी है। रॉबर्ट ने ट्वीट करके कहा कि, ‘आरोग्य सेतु’ एप की सिक्योरिटी में खामी मिली है। 9 करोड़ भरतीय यूजर्स की प्राइवेसी रिस्क पर है, क्या आप प्राइवेट में कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं।”
बता दें कि हाल ही में राहुल गांधी ने एक ट्वीट करके आरोग्य सेतु एप को यूजर्स की प्राइवेसी के खिलाफ बताया था। यही बात रॉबर्ट ने अपने ट्वीट में कही है कि, राहुल गांधी ने ‘आरोग्य सेतु’ एप को लेकर हो कहा था वो सही है।
ये भी पढ़ें:आज से यूपी के ग्रीन जोन जिलों में रोडवेज बसों का संचालन, जाने क्या है नियम
गौरतलब है कि, रॉबर्ट बैपटिस्ट दुनिया के जानी-मानी हस्ती हैं रॉबर्ट ने ही आधार लीक का खुलासा किया था। इसके अलावा भी रॉबर्ट ने दुनियाभर के कई डेटा लीक्स का खुलासा कर चुके हैं।
ये दिलचस्प है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ज्यादातर बातों को बाद में सही माना जा रहा है।
भले ही मीडिया और आईटी सेल उनकी इमेज से खिलवाड़ करने की भरसक कोशिश कर रही हों। क्योंकि भारत में COVID-19 आने से पहले ही 1 फरवरी को राहुल गांधी ने मोदी सरकार को संभल जाने की चेतावनी दी थी।
लेकिन सरकार ने उनकी बात को दरकिनार कर दिया, उसका नतीजा आज हम सबके सामने है।
भारत मे कोरोना के 50,000 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। यही नहीं जब कोरोना को लेकर राहुल गांधी ने जब कहा कि सिर्फ लाकडाउन नहीं ज्यादा से ज्यादा कोरोना के टेस्ट करने की जरूरत है तब भी बीजेपी और उसके संगठनों ने उन पर हमले किए।
मगर बाद में WHO ने कहा कि सिर्फ लाकडाउन प्रभावी नहीं होगा COVID-19 का टेस्ट करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें: तानाशाह पर नया ट्विस्ट, क्या दुनिया के सामने आया किम जोंग का हमशक्ल? असली-नकली पर नया बवाल
रॉबर्ट बैपटिस्ट के दावा कितना गंभीर है इसको इसी बात से समझा जा सकता है कि, इस खुलासे के 49 मिनट बाद ही भारत सरकार ने उनसे संपर्क किया और एप में खामी की जानकारी मांगी।
लेकिन उन्होंने कहा कि, अगर ‘आरोग्य सेतु’ एप जल्दी से दुरुस्त नहीं किया गया तो वो इसका और भी खुलासा करेंगे।