रविवार, मार्च 8, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

गांधी, फिल्म, आरएसएस और प्रधानमंत्री का प्रचार!

Muslim Today by Muslim Today
मार्च 17, 2022
in देश
0 0
0
गांधी, फिल्म, आरएसएस और प्रधानमंत्री का प्रचार!
0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री ने संसदीय दल की बैठक में कश्मीर फाइल्स फिल्म का जिक्र कर कहा कि आजादी के बाद की प्रमुख घटनाओं पर फिल्म बननी चाहिए। उन्होंने मार्टिन लूथर और नेल्सन मंडेला का नाम लेते हुए कहा कि सारी दुनिया इनकी बात करती है लेकिन दुनिया गांधीजी पर बहुत कम चर्चा करती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी ने गांधी जी पर बहुत पहले फिल्म बनाई होती तो शायद हम मैसेजिंग कर पाते। पीएम ने बताया कि पहली बार एक विदेशी फिल्म निर्माता ने गांधी जी पर फिल्म बनाई, जिस पर ढेर सारे पुरस्कार मिले। इसके बाद दुनिया को पता चला कि महात्मा गांधी इतने महान व्यक्ति थे। निश्चित रूप से यह प्रधानमंत्री की राय है और इसका मतलब यह नहीं है कि फिल्म आने तक वे भी गांधी जी के बारे में नहीं जानते होंगे। तथ्य यह भी है कि एक फिल्म गुजरात पर भी बनी है जो प्रदर्शित नहीं होने दी गई थी।

ADVERTISEMENT

जनसत्ता की एक खबर के अनुसार, रणविजय सिंह नाम के टि्वटर हैंडल से प्रधानमंत्री के वीडियो को शेयर कर लिखा गया है, ‘ये गांधी को कितना कम आंक रहे हैं, मतलब कुछ भी…। इसके साथ लिखा गया कि गांधी फिल्म 1982 में आई थी। पीएम के कहे अनुसार तब तक दुनिया को पता नहीं था कि गांधी कितने महान थे। मंडेला खुद को गांधी का आदर्श मानते थे। पीएम के अनुसार, मंडेला को दुनिया जानती थी लेकिन गांधी को 1982 में फिल्म बनने के बाद जान पाई। कुछ लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि कश्मीर फाइल्स का प्रचार जनता कर रही है तो लोगों को एतराज क्यों है। उन्हें इस फिल्म के लिए प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं उसकी जानकारी नहीं है। जानकार इसे डॉग विसिल बजाना कह रहे हैं। हालांकि गांधी को लेकर आरएसएस का रुख शुरू से दिलचस्प रहा है।

प्रधानमंत्री अब जो कह रहे हैं और भले अपने बारे में नहीं कह रहे हों, इस तथ्य के बावजूद कह रहे हैं कि  26 जनवरी 1961 को अमेरिका ने भारत के बाद सबसे पहले गांधी जी पर डाक टिकट जारी किया था। इसके बाद कांगों ने 1967 में ऐसा किया 1969 में गांधी जी की सौवीं जयंती पर 40 से ज्यादा देशों ने एक ही दिन उनपर डाक टिकट जारी किए थे। नरेन्द्र मोदी का जन्म 1950 में हुआ बताया जाता है और इस हिसाब से उस साल, वे 19 वर्ष के रहे होंगे। मैं पांच ही साल का था इसलिए मुझे तो याद नहीं था मैंने बाद में पढ़ा पर 40 देशों ने जिस साबरमती के संत पर एक दिन में 40 से ज्यादा देशों ने डाक टिकट जारी किया उसके बारे में गुजरात का ही कोई 19 साल का बच्चा नहीं जानता हो और 1982 में फिल्म से जाना हो – यह संभव नहीं है। इसलिए प्रधानमंत्री अपनी बात नहीं कह रहे हैं, वे फिल्म का महत्व बता रहे हैं।

जनसत्ता में साथ रहे, Ambrish Kumar ने काफी पहले लिखा था (संपादित अंश) …. अपने घर में महात्मा गांधी की आदमकद फोटो थी शीशे में मढ़ी हुई। इसलिए उसे सीमेंट की खुली आलमारी के सबसे ऊपर के हिस्से में रखा जाता था। वह बड़ी फोटो पापा रेलवे की नौकरी के समय से संभाल कर रखते थे। वैज्ञानिक, रिसर्च असिस्टेंट, क्लर्क से लेकर असिस्टेंट डाइरेक्टर तक उस कालोनी में रहते थे। उनमें एक अंकल से करीबी रिश्ता था। अमूमन शाम को आ जाते …. जब भी आते वे गांधी की फोटो देख चिढ़ते और बोलते इसने तो देश बांट दिया ठीक किया गोडसे ने जो मार दिया। बच्चे थे पर बात तो सुनते ही रहते थे। धीरे-धीरे दिमाग बन गया और उस फोटो से चिढ़ पैदा हो गई ….. एक दिन हम भी गोडसे बने और इस शीशे की फोटो को तोड़ दिया। …. मम्मी ने ठीक से पिटाई की।

शाम को पापा आये, उन्हें बताया गया तो उन्होंने फिर बिना मुरव्वत और ठीक से पीटा। फिर पूछा गया कि यह किया क्यों तो मैंने बताया अंकल ही तो रोज-रोज कहते थे, गोडसे ने ठीक किया। यह सुनकर उनका पारा और चढ़ गया। एक रूल लेकर फिर पिटाई की, कहा तू गोडसे बनेगा, मूर्ख, बौड़म, वे तो आरएसएस के हैं अफवाह फैलाकर बेवकूफ बनाते है। …. उस घटना के बाद उन अंकल ने बहुत कोशिश की आगे कुछ समझाने की पर मैं और बब्बू (बचपन का मित्र और फोटो को गोली मारने में मददगार) दोनों तय कर चुके थे इन आरएसएस वालों के चक्कर में फिर नहीं फंसना है। उसके बाद कभी फंसे भी नहीं. …. वर्ना मैं भी कोई बड़ा प्रचारक तो बन ही जाता। बहरहाल इस कहानी का सिर्फ एक किरदार मैं ही बचा हूं। न वे अंकल रहे, न पापा रहे न अपना बचपन का मित्र सरदार रहा।

जनसत्ता में संवाददाता रहे Pradeep Srivastava ने एक बार किसी चर्चा में कहा था, मैं भी दस साल शाखा गया हूं। रज्जू भईया जब प्रांतीय अध्यक्ष थे तो रानी की सराय मे दो दिन शीत शिविर भी किया। दर्जा छह में था। बचपन से गांधी के प्रति नफरत भर गई थी। इजराइल महान देश था मेरे लिए। यह शाखा में दिए भाषण का असर था। पढ़ना लिखना था, सो इंटर तक संघ का असर खत्म होने लगा। आजमगढ़ कोट मोहल्ले के मुस्लिम लड़के दोस्त बने। एक मुस्लिम लड़की के पीछे पड़ा तो मुस्लिम दोस्तों ने मदद की। लेकिन संघ से असल नफरत तब हुई जब गांधी फिल्म देखी। सरस्वती टाकीज से बीएचयू हास्टल आया और बिस्तर पर फूट-फूट कर रोया। पश्चाताप में। 1992 में शरद यादव के साथ मैं यूपी अकेले घूम रहा था तो मैंने उनसे कहा, भाई साहब रिचर्ड एटनबेरो ने हिंदुस्तान पर बहुत बड़ा अहसान किया है। हमारे जैसे कइयों को ठीक से बताया कि गाँधी जी क्या थे। शरद यादव ने तुरंत कहा, तुम ठीक कह रहे हो। कहने की जरूरत नहीं है कि यहां ‘ठीक से’ रेखांकित किया जा सकता है।

जहां तक मेरी बात है, मेरा परिवार कांग्रेसी रहा है और मैं बचपन से जानता रहा हूं कि मेरे पिताजी के चाचा ने एक ब्राह्मण द्वारा गांधी जी की हत्या कर दिए जाने के विरोध में जनेऊ पहनना छोड़ दिया था। इसलिए, गांधी और आरएसएस को लेकर मुझे बचपन से कभी कोई भ्रम नहीं रहा। मोहल्ले के आरएसएस वाले अंकलों का प्रवेश मेरे घर में वैसे ही वर्जित था। गांधी फिल्म आई तब मैं कॉलेज में था। फिल्में नहीं देखता हूं और ज्यादातर फिल्मों में सोता रहा हूं। गांधी फिल्म भी मैंने नहीं देखी, हॉल में सो गया। लगा इसमें नया क्या है। यह मेरी शुरुआती फिल्मों में थी। बाद में मैं अच्छी-अच्छी फिल्मों में सोता रहा हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि मैंने गांधी या गोड्से को फिल्म से ही जाना। या फिल्म नहीं देखी तो गांधी को किसी से कम जानता हूं। या आरएसएस वालों के बहकावे में आ जाउंगा या पार्टी विशेष, चुनाव लड़ने का टिकट लेने के लिए भी गांधी जी की तस्वीर पर गोली चलाउंगा।

Previous Post

क्या कश्मीर फाइल्स मुस्लिम विरोधी है?

Next Post

न्यू इंडिया जब नामुमकिन मुमकिन है!

Next Post
न्यू इंडिया जब नामुमकिन मुमकिन है!

न्यू इंडिया जब नामुमकिन मुमकिन है!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist