कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी प्रदर्शन के दौरान यूपी के मुजफ्फरनगर में मा’रे गए नूर मोहम्मद के परिजनों से शनिवार को मुलाकात की। इसके अलाना उन्होंने कई हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की और बात की। प्रियंका गांधी के के साथ इस दौरान कांग्रेस नेता इमरान मसूद और पूर्व विधायक पंकज मलिक भी हैं।
मुजफ्फरनगर के बाद प्रियंका गांधी मेरठ जाएंगी मालूम हो कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पिछले दिनों मेरठ जाने से रोक दिया गया था। प्रियंका ने इससे पहले बिजनौर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मा’रे गए दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी। बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के अलावा प्रदेश में हुई अन्य घटनाओं में प्रियंका गांधी ने न केवल बढ़चढ़ कर भाग लिया है।
वही, इमरान मसूद ने कहा कि प्रशासन का रवैया ठीक नही है। हमें बार- बार मिलने से रोका जा रहा है। मोहम्मद सलाउद्दीन ने प्रियंका गांधी से न्याय दिलाने के लिए कहा। इस दौरान प्रियंका मृ’तक अलीम के भाई से भी मिलीं। बताया गया कि दो दिन पहले पुलिस कथित रूप से अलीम के (जो मेरठ में विरोध प्रदर्शन के दौरान मा’रे गए) के घर गई थी और उसके भाई को धम’की दी थी कि वह अपने भाई की मौ’त के लिए न लड़ें।
पत्रकारों से बातचीत में प्रियंका गांधी ने बताया कि मौलाना असद मोहम्मद से मुलाकात के दौरान घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पुलिस अचानक आई और मदरसे से बच्चों को उठाकर लेकर गई। काफी लोगों को चोटें आई थीं। काफी बच्चों को लेकर जेल में डाल दिया। काफी बच्चों को रिहा किया गया है और कुछ अभी जेल में बंद हैं। दूसरी जगह नूर मोहम्मद के परिजनों से मुलाकात की है। उनकी कहानी बहुत ही दर्दनाक है। कांग्रेस हर संभव उनकी मदद करेगी।