अयोध्या। कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या पहुंची हैं। रायबरेली से सड़क के रास्ते अयोध्या पहुंची प्रियंका गांधी ने यहां रोड शो किया और छोटी-छोटी सभाओं संबोधित किया। प्रियंका का रोड शो यहां कई प्रमुख रास्तों से होकर गुजरा। प्रियंका ने इस दौरान लगातार भाजपा सरकार और नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया तो कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए अपील की।
अयोध्या में प्रियंका गांधी ने नुक्कड़ सभाएं की और सियासी चौपाल लगाकर महिलाओं से मिलीं। स्कूली बच्चों से भी उन्होंने बातचीत की। कुमारगंज में प्रियंका महिलाओं के साथ चौपाल लगाकर बैठीं और देर तक उनकी समस्याएं सुनीं और सवालों के जवाब दिए। इस दौरान गांधी ने फैजाबाद सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री को जिताने की भी अपील की।
अयोध्या के आदिलपुर में रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा सिर्फ और सिर्फ झूठे प्रचार पर टिकी है। जनता की तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं है। मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को अयोध्या के लोगों के पास पहुंचीं और वहां पर मौजूद जनता के सामने केंद्र सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘न्याय’ योजना पर जनता को समझना चाहिए कि उनके हित के बारे में कौन बात कर रहा है।
अयोध्या के आदिलपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी बीजेपी पर जमकर बरसीं। प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी की सरकार झूठ और प्रचार पर टिकी है। जनता की तकलीफ को सुनने वाला कोई नहीं है। देश के युवा बेरोजगार हैं। आज मनरेगा किसानों को 6-6 महीने तक पैसा नहीं मिल रहा है। यह जानबूझकर किया जा रहा है, क्योंकि मनरेगा को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी राज में लोगों की आवाजों को दबाया जा रहा है, उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।