लंदन: ब्रिटिश रॉयल फैमिली में अगले महीने प्रिंस हैरी की शादी आयोजित होगी। प्रिंस मेगन मार्कल से 19 मई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जब से प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल ब्रोक की एंगेजमेंट की खबर आई है, तब से यह भी खबर छाई हुई है कि प्रियंका चोपड़ा अपने इस बेस्ड फ्रेंड की रॉयल शादी में जरूर पहुंचेंगी। इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा भी शिरकत करेंगी।
उन्होंने खुद इसकी पुष्टि की है। ये शादी लंदन में होने वाली हैं, जिसके लिए काफी बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि प्रियंका मेगन मार्कल की करीबी है. मेगन ने खुद उन्हें शादी में शामिल होने का न्योता भेजा है।
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को मेहमानों की लिस्ट में प्रमुखता से शामिल किया गया है.एक ऑनलाइन पोर्टल के मुताबिक, प्रियंका मेगन की शादी के लिए काफी उत्साहित हैं। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस खास दिन के लिए अपनी ड्रेस का सिलेक्शन कर लिया है? तो उन्होंने कहा कि अभी वह इसी काम में लगी हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका से पूछा गया था कि क्या वे इस समारोह में शामिल होंगी? उन्होंने जवाब दिया कि जब वे उन्हें वहां देखेंगे तो खुद ब खुद जान जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इस खास दिन के लिए अपने कपड़ों का सिलेक्शन कर लिया है? तो उन्होंने कहा कि अभी भी वह इसी काम में लगी हैं।
हालांकि ब्राइडमैड्स में वह भी मौजूद होंगी, इस सवाल पर उन्होंने अब तक चुप्पी मार रखी है। अब तो यह वक्त ही बताएगा कि बेस्ट फ्रेंड की इस शादी में वह उनके साथ वहां खड़ी होंगी या फिर नहीं।
आपको बता दें कि अमेरिकी शो और हॉलीवुड फिल्म करने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका चोपड़ा की ख्याति बढ़ी है।