शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

जेल की दीवार,पार्क और सीवर के जीर्णोद्धार का लोकार्पण करने बनारस गए थे प्रधानमंत्री मोदी

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
जुलाई 18, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
बंगाल की जनता ने पहले दो चरण में ही बीजेपी के प्रचंड बहुमत का रास्ता तय किया : पीएम मोदी
0
SHARES
30
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रधानमंत्री बनारस गए थे। दूसरी लहर में नरसंहार के बाद उनके बयानों से लग रहा था कि अब वे अपने सार्वजनिक और चुनावी कार्यक्रमों को लेकर सचेत हो रहे हैं क्योंकि दूसरों को आए दिन चेतावनी देने लगे थे। प्रधानमंत्री मोदी जिस काम के लिए गए थे वह काम दिल्ली से हो सकता था। कोरोना के कारण यूनिवर्सिटी बंद है लेकिन यूनिवर्सिटी के कैंपस में हज़ारों लोगों को जुटा कर कार्यक्रम किया और भाषण भी दिया गया।

इन्हें लाने- ले जाने में कोरोना के व्यवहारों का कितना पालन हुआ होगा बताने की ज़रूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री के बयानों का हवाला देकर यूपी सरकार से सवाल पूछ रहा है कि प्रधानमंत्री कोरोना से सतर्क रहने को कह रहे हैं औऱ यूपी सरकार कांवड़ यात्रा की अनुमति दे रही है। मुमकिन है अदालत अब बनारस की सभा का वीडियो देखेगी जिसमें कई लोग नाम के एक एक खाने में बिठाए गए हैं लेकिन आप देख सकते हैं कि मास्क में नहीं हैं।

ये भी पढ़ें : इजराइल के पक्ष में बोलने वालों की हुई बेइज़्जती नेतन्याहू ने 25 देशों को कहा शुक्रिया-भारत का नाम नहीं लिया

अब आते हैं उस कार्यक्रम पर जिसके लिए प्रधानमंत्री बनारस गए थे। इस कार्यक्रम को लेकर यूपी सरकार ने अख़बारों में भरूआ विज्ञापन छपवाए। भरुआ विज्ञापन शब्द भरुआ आचार, भरुआ बैंगन से लिया गया है। मतलब भर पन्ना विज्ञापन। इसमें जिन कार्यों को गिनाया गया है उसे आप देखें और ख़ुद तय करें कि क्या इसके लिए प्रधानमंत्री को बनारस जाने की ज़रूरत थी? इस विज्ञापन में लिखी एक एक बात को पढ़ेंगे तो लगेगा कि प्रधानमंत्री अभी भी जनता को भरमाने की टेक्‍नालजी से बाहर नहीं आ सके हैं। अजीब अजीब तरह के ऐसे काम हैं जिनके उदघाटन के लिए प्रधानमंत्री की ज़रूरत नहीं थी.

कभी आपने सुना है कि जेल की दीवार का उदघाटन या लोकार्पण प्रधानमंत्री करने गए हों? विज्ञापन में लिखा था कि केंद्रीय कारा की मुख्य नयी प्राचीर का लोकापर्ण प्रधानमंत्री करेंगे। प्राचीर में भी अलग वर्गीकरण है। मुख्य नयी प्राचीर का उदघाटन प्रधानमंत्री करेंगे। लगता है केंद्रीय कारागार में कोई अ-मुख्य प्राचीर है जिसका उदघाटन कोई और करेगा। क्या इसका भी उदघाटन अब प्रधानमंत्री करेंगे? जेल की दीवार का लोकार्पण के लिए तो विधायक नहीं जाते होंगे।  विज्ञापन में सीवर के जीर्णोद्धार से लेकर शहर में चार पार्कों का भी ज़िक्र था। आम तौर पर ऐसे कार्यक्रम विधायक और पार्षद के हिस्से आते हैं। खुद प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी और यूपी के विकास की लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन अगर आपने विज्ञापनों पर ग़ौर किया होता तो पता चलता कि किस तरह के कामों को जोड़ कर लिस्ट लंबी कई गई है।

क्या आपकी गली की सड़क टूट जाए और उसकी मरम्मत हो तो उसका लोकार्पण होगा और वो प्रधानमंत्री करेंगे? क्या प्रधानंमत्री मोदी अब इस तरह के ज़रूरी काम करने लगे हैं? आज 84 घाटों पर सूचना पट्ट का लोकार्पण हुआ। उसमें घाटों के बारे में पांच दस पंक्तियों में विवरण है।

ये भी पढ़ें : मोदी मंत्रिमंडल विस्तार : ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, मीनाक्षी लेखी सहित 43 नेता बनेंगे मंत्री

इसका बजट पांच करोड़ बताया गया है। सोचिए। यही नहीं बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के लिए अस्सी फ्लैट बने हैं उसका लोकार्पण प्रधानमंत्री ने किया है। फिर वाइस चांसलर क्या करेंगे? वे फ्लैट के गेट में कॉल बेल लगाने की योजना का उद्घाटन कर सकते हैं। अजीब फुर्सत में यह देश चला गया है। यही नहीं यूपी सरकार के विज्ञापनों में इन सबको परियोजना बताया गया है। क्या बनारस के लोगों ने हमेशा के लिए सोचना बंद कर दिया है? क्या सीवर निर्माण और जेल की दीवार का बनना परियोजना है?

इसी पर मैंने अंग्रेज़ी में एक टीका लिखी है। बताने का प्रयास किया है कि मरम्मत का काम परियोजना नहीं है। मरम्मत, जीर्णोद्धार, योजना और परियोजना अलग-अलग चीज़ें हैं।मैंने अंग्रेज़ी में ये कहा है-

“In simple english, the  anchor wants to highlight the contradictions between the scale of work, the division of work and the  words used for those works. Different works should be defined by different sets of words. One should not use one word to define all kinds of works. I am sure the  honourable PM would agree with me in case the honourable CM chooses to disagree with me.”

सात साल तक लोकप्रियता के शिखर पर रहने और तमाम चुनावी जीत के बाद प्रधानमंत्री पार्क और दीवार का लोकार्पण कर रहे हैं। इसका मतलब है कि देश वाकई तरक्की कर गया है। पार्षद के हिस्से के काम का लोकार्पण प्रधानमंत्री कर रहे हैं। देखा जाए तो प्रमोशन पार्षद का हो गया है।

ADVERTISEMENT

प्रधानमंत्री ने आज एक बड़ा काम किया है। कहा है कि कोरोना के संकट में यूपी सरकार ने अभूतपूर्व काम किया है। यूपी के उन लोगों को ख़ुद से माफ़ी मांगनी चाहिए जिनके अपने तड़पा तड़पा कर मार दिए गए और जब मारे जा रहे थे तब आम लोगों के अलावा कोई काम नहीं आ रहा था।

नोट: बाक़ी आप उसी रास्ते पर चलें जिस पर आई टी सेल ले जा रहे हैं। सत्यानाश अब आने ही वाला है। विकास जैसे आया था। कमेंट करने आ रहे होंगे सब।

Previous Post

राजद्रोह (सेक्शन) की धारा 124A आईपीसी का दुरुपयोग

Next Post

यह न्याय व्यवस्था का कत्ल है

Next Post
यह न्याय व्यवस्था का कत्ल है

यह न्याय व्यवस्था का कत्ल है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist