वॉशिंगटन। बोइंग 737 एक बार फिर से हादसे का शिकार हुआ है और इस बार दुर्घटना अमेरिका में हुई है। यहां पर ग्वानतनामो बे से आ रहा बोइंग 737 रनवे से फिसल कर फ्लोरिडा में सेंट जॉन्स नदी में जा गिरा। यात्री जरूर ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे क्योंकि इस दुर्घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है। शुक्रवार शाम हुई इस दुर्घटना के समय प्लेन में 142 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।
यात्री पूरी तरह से सुरक्षित
जैकसनविले शेरिफ के ऑफिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हर यात्री जिंदा है और कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ है। जैकसनविले के मेयर लेनी करी ने इस बात की पुष्टि की है कि व्हाइट हाउस की ओर से मदद की पेशकश की गई है। फोटोग्राफ से पता लगता है कि यह प्लेन मियामी एयरलाइंस का था।
क्यूबा के ग्वानतनामो बे स्थित नेवल स्टेशन से इसने टेकऑफ किया था। इसे फ्लोरिडा के जैकसनविले स्थित नेवल स्टेशन पर लैंड करना था। हादसा लैंडिंग के समय हुआ जब प्लेन रनवे मिस कर गया और सीधा नदी में जा गिरा। मेयर केरी के ऑफिस की तरफ से बताया गया है कि प्लेन डूबा नहीं है और नेवी मरींस भी बचाव कार्य में लगे हैं।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के पूर्व इंस्पेक्टर डेविड साउसी ने सीएनएन को बताया है कि यह एक प्राइवेट जेट था। शुरुआत में मेयर केरी ने इसे एक कमर्शियल फ्लाइट करार दिया था। केरी ने बताया है कि प्लेन से हर यात्री को सुरक्षित निकाल लिया गया है और किसी को चोट नहीं आई है।
जैक्सनविले के नेवल एयर स्टेशन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। फ्लाइट क्यूबा से लौट रही थी। लैंड करने के बाद प्लेन रनवे के आखिर में स्थित नदी में फिसलकर चला गया। घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर हुई। जैक्सनविले के मेयर ने टि्वटर पर बताया कि फ्लाइट पर मौजूद सभी जिंदा हैं। हालांकि, राहतकर्मी पानी में फैल रहे जेट फ्यूल को रोकने में लगे रहे। पुलिस के मुताबिक, प्लेन पानी में नहीं डूबा। घटना की सुरक्षा मिलते ही राहतकर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। साथ ही विमान के नदी में गिरने का कारणों की भी जांच की जा रही है।