देश के 8 राज्यों में PFI के ठिकानों व कार्यालयों पर फिर से छापेमारी जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मीडिया से बातचीत में इस छापेमारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि PFI अलकायदा के परछाई के तौर पर काम करती है। ये देश के दुश्मन हैं। इनपर कारवाई होनी चाहिए।
आगे मुख़्तार अब्बास नक़वी ने कहा कि PFI लोकतंत्र के खिलाफ साजिश रच रहा था। यह राष्ट्रविरोधी नीतियों में लिप्त है। PFI धर्म को सुरक्षा कवच बनाकर मुल्क को नुकसान पहुंचाने और देश की तरक्की को ध्वस्त करे का काम कर रहे हैं। PFI की नीतियां मुल्क, मानवता और कुदरत के खिलाफ भी है।
आज हुई छापेमारी को लेकर अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने असम में 25, महाराष्ट्र में 10 लोगों को गिरफ्तार किया। उत्तर प्रदेश में 57 और दिल्ली में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 21, गुजरात में 10 और कर्नाटक में भी कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
बता दें कि ओखला के जामिया नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। यहां दो महीने तक चार या उससे ज्यादा लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। जामिया यूनिवर्सिटी ने सर्कुलर जारी करके छात्रों से गैदरिंग न करने को कहा है।