नई दिल्ली : भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचार की पोल-खोल की मुहिम के तहत आज आम आदमी पार्टी ने 42 अलग-अलग विधानसभाओं में करीब 61 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया।
जिसमें आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, स्थानीय निगम पार्षद, स्थानीय संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता सहित लगभग 6100 लोगों ने हिस्सा लिया।
ये भी पढ़ें : लेख : भारत माता की जय के पवित्र नारे को अर्णब गोस्वामी से बचाइये : रवीश कुमार
पार्टी की यही कोशिश है कि दिल्ली के एक-एक व्यक्ति तक पहुंचकर, भाजपा द्वारा दिल्ली नगर निगम में किए जा रहे भ्रष्टाचारों की जानकारी घर-घर तक पहुंचा सकें। दिल्ली और देश की जनता को भाजपा का असली चेहरा दिखा सकें।
आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा है कि पार्टी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अब तक सफल रही है। इन मोहल्ला सभाओं में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और भाजपा के प्रति अपना आक्रोश प्रकट कर रहे हैं।
आज 42 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 61 स्थानों पर आयोजित मोहल्ला सभाओं में 6100 से अधिक स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। अब लोग समझ चुके हैं कि एमसीडी में भाजपा के भ्रष्टाचार के कारखाने को बंद करना है, तो एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपनी होगी।
लोग दिल्ली की सत्ता की तरह ही एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का ऐलान कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा शासित नगर निगम के भ्रष्टाचारों पर चर्चा करने के लिए 7 जनवरी 2021 से दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोहल्ला सभाओं के आयोजन का सिलसिला शुरू किया है।
ये भी पढ़ें : बाजार में बरकरार है शानदार उछाल
इन मोहल्ला सभाओं का आयोजन आम आदमी पार्टी के स्थानीय विधायक, आम आदमी पार्टी के स्थानीय निगम पार्षद, संगठन पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। स्थानीय जनता को मोहल्ला सभा में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है और जनता के साथ भाजपा शासित नगर निगम में हुए भ्रष्टाचार के ऊपर चर्चा की जाती है।
उसी श्रृंखला में आज भी आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की 42 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 61 मोहल्ला सभाओं का आयोजन किया, जिनमें दिल्ली कि जनता का भरपूर समर्थन मिला।
लोग भ्रष्टाचार से लिप्त भाजपा की सरकार से परेशान हो चुके हैं। किसी भी विभाग में बिना पैसा दिए कोई काम नहीं होता है। जबकि भाजपा शासित एमसीडी पिछले कई महीनों से अपने कर्मचारियों को उनके हक का वेतन दिए बिना ही उनसे सभी काम करा रही है।
दिल्ली की नगर निगमों की ऐसी हालत देखकर लोग इन मोहल्ला सभाओं में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और आपबीती सुना रहे हैं। मोहल्ला सभाओं में आए लोगों का भी यही मानना है कि भाजपा शासित एमसीडी पूरी तरह भ्रष्ट हो चुकी है।
जनता अब नगर निगम में एक बड़ा बदलाव चाहती है। जनता अब इस भ्रष्टाचार से छुटकारा चाहती है। दिल्ली की जनता अच्छे से समझ चुकी है कि भाजपा शासित एमसीडी सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार सिर्फ और सिर्फ काम कर रही है।
लोगों का यही कहना है कि एमसीडी से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता से बाहर करके एक ईमानदार पार्टी को सत्ता सौंपने की जरूरत है। लोग नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं।