बुधवार, जून 18, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

हमारी आजादी रक्षक के इंतजार में है! नागरिक बनाम राज्य बनाम आजादी

Muslim Today by Muslim Today
मई 9, 2022
in देश
0 0
0
हमारी आजादी रक्षक के इंतजार में है! नागरिक बनाम राज्य बनाम आजादी
0
SHARES
26
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पी. चिदंबरम

मैं समझता हूं कि मैं आजाद पैदा हुआ था। मेरा जन्म वेस्टमिंस्टर जैसे लोकतंत्र या सोवियत शैली वाले देश या पूर्ण तानाशाही या एक अशांत, संघर्षरत देश में हुआ, यह ऐसा विषय था, जिस पर मेरा नियंत्रण नहीं था।

मेरा मानना है कि मेरा जन्म कुछ निश्चित अहस्तांतरणीय अधिकारों के साथ हुआ था। जिनमें मेरे शरीर पर अधिकार, आजादी के साथ घूमने का अधिकार, अपनी बात कहने और लेखन शक्ति के प्रयोग का अधिकार, अपने साथियों का संगठन बनाने का अधिकार और अपने और परिवार के लिए दिए गए काम को करने का अधिकार शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

नागरिकों के लिए ‘राज्य’ एक सामूहिक नाम से ज्यादा कुछ नहीं है, जिसे वे अपने को संगठित करने और एक ‘राज्य’ गठित करने के लिए चुनते हैं। जब नागरिक अपने को एक संहिता से संबद्ध कर लेते हैं, तो वह राज्य का संविधान बन जाता है। संविधान में जो लिखा है, राज्य उससे परे जाकर किसी भी अधिकार, शक्ति या कर्तव्य पर कोई अधिकार नहीं जता सकता। जो नागरिक संविधान में विश्वास नहीं रखता है, वह देश छोड़ सकता है और किसी दूसरे देश का नागरिक बन सकता है, अगर वह देश उसे स्वीकार कर ले।

पूरी तरह विवेकपूर्ण व्यवस्था

सामान्य रूप से पूरी तरह तार्किक इस व्यवस्था में राज्य और नागरिकों को मिल कर रहने वाला होना चाहिए। बाधा निम्नलिखित में आती है-

संविधान में जो लिखा है, कई बार उसका ‘अर्थ’ झगड़े की जड़ बन जाता है और फिर उसके बाद व्याख्या। संविधान की व्याख्या करने का अधिकार न्यायपालिका (न्यायिक शक्तियों की एकमात्र संस्था) का है, लेकिन उसके सामने विधायिका खड़ी हो गई है, सिर्फ उसी के पास कानून बनाने की शक्तियां हैं। जज नियुक्त तो किए जाते हैं, पर उन्हें नियुक्त करने का अधिकार सामान्य तौर पर सरकार के पास ही रहता है।

इस व्यवस्था में ऐसे भी मौके आएंगे, जब एक लिखे हुए शब्द और इसके अर्थ को लेकर विवाद उत्पन्न हो सकता है। ऐसे भी अवसर आएंगे जब विधायिका और न्यायपालिका के बीच असहमति की नौबत आ जाए। यही ऐसी असहमतियों का समाधान है, जो एक परिपक्व, सभ्य देश को दूसरों से अलग करता है।

ऐसा ही एक मौका अमेरिका में 1973 में आया था। जज लोगों के साथ खड़े थे और गर्भपात के मसले पर महिलाओं का निजता का अधिकार बनाए रखा था (रोए बनाम वेड)। ऐसा ही मौका 1976 में भारत में आया। जज तबकी सरकार के साथ थे और जीवन के अधिकार सहित सभी मौलिक अधिकार खत्म कर दिए थे (एडीएम जबलपुर बनाम एसएस शुक्ला)।

संविधान को बचा लें या दफना दें

रोए बनाम वेड मामले में सवाल यह था कि क्या किसी राज्य को यह कानून बनाने का अधिकार है, जो किसी मां को अपने भ्रूण का गर्भपात करवाने के अधिकार से वंचित करता हो। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि संविधान में व्यक्तिगत निजता का अधिकार मौजूद है और इस अधिकार में व्यापक रूप से यह बात शामिल है कि महिला अपनी मर्जी से गर्भपात करवाए या नहीं।

हालांकि राज्य के हितों के खिलाफ महिला के अधिकार को संतुलित करते हुए अदालत ने व्यवस्था दी कि पहली तिमाही के अंत तक के मामले में अधिकार अलग-अलग हैं, और पहली तिमाही के अंत से लेकर भ्रूण के परिपक्व होने की अवधि तक और भ्रूण की व्यवहार्यता से लेकर जन्म की अवधि तक के अधिकार अलग-अलग हैं।

रोए बनाम वेड फैसले ने अमेरिकियों को बांट दिया था। इससे पहले किसी फैसले को लेकर ऐसा विभाजन नहीं हुआ था, जब तक कि डोनाल्ड ट्रंप नहीं आ गए। उन्होंने कई मुद्दों पर अमेरिकी जनता को बांट दिया था। इस बात की संभावना है कि अगर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट रोए बनाम वेड मामले की फिर से समीक्षा करे, तो अमेरिकी समाज कड़वाहट के साथ और ज्यादा विभाजित हो जाएगा।

एक लंबित मामले में अदालत के बहुमत के फैसले का पहला मसविदा, जो लीक हो गया था, उसमें कहा गया था कि रोए बनाम वेड फैसला रद्द होना चाहिए। इस लीक दस्तावेज के अनुसार रोए बनाम वेड मामले में फैसला भयंकर रूप से गलत था और इसके तर्क अपवादस्वरूप बेहद कमजोर थे और यह फैसला गंभीर नतीजों वाला था।

अगर रोए बनाम वेड फैसला सही में खारिज कर दिया जाता, तो संतति नियंत्रण और समलैंगिक विवाह के लिए इसके नतीजे काफी अहम होते। यही अदालत की ताकत है, जो आजादी को विस्तार देती या सीमित करती है।

राष्ट्र को इंतजार है

भारत के सुप्रीम कोर्ट में कई मुकदमे लंबित पड़े हैं, जो आजादी से जुड़े हैं। इनमें से कुछ ये हैं-

विमुद्रीकरण का मामला : क्या राज्य बिना नोटिस के छियासी फीसद मुद्रा का विमुद्रीकरण कर लाखों लोगों को कुछ दिन के लिए खाने और दवाइयों से वंचित कर सकता है?

चुनावी बांड मामला : क्या राज्य ऐसा कानून बना सकता है, जो उद्योग जगत (जिनमें घाटे वाली कंपनियां भी शामिल हैं) को राजनीतिक दलों को बेनामी और असीमित दान देने का अधिकार देता हो और कुशलता के साथ क्रोनी पूंजीवाद, भ्रष्टाचार और सत्तारूढ़ पार्टी को दान का रास्ता साफ करता हो?

पूर्णबंदी : क्या राज्य लोगों को बिना नोटिस दिए पूर्णबंदी लागू कर सकता है और करोड़ों लोगों को बिना घर, खाना, पानी, दवा, पैसे और अपने स्थायी ठिकाने तक पहुंचने के लिए यात्रा के संसाधनों के बिना छोड़ सकता है?

संविधान के अनुच्छेद 370 को निष्क्रिय करना : क्या राज्य किसी प्रदेश को, जो इंस्ट्रूमेंट आफ एक्सेशन (विलय का दस्तावेज) के तहत केंद्र में शामिल हुआ था, उसे लोगों या राज्य विधानसभा की सहमति लिए बिना दो उप-राज्य इकाइयों में बांट सकता है?

राजद्रोह : क्या राज्य आइपीसी की धारा 124 के तहत उन लोगों पर राजद्रोह के मुकदमे थोप सकता है, जो उसकी गतिविधियों का विरोध करते हों या उसका मखौल उड़ाते हों?

मुठभेड़ें और बुलडोजर : क्या राज्य असहमति रखने वालों या विरोध करने वालों के खिलाफ मुठभेड़ या ध्वस्तीकरण जैसे तरीके अख्तियार कर सकता है?

भारत राज्य की बुनियादों पर जानबूझ कर और प्रतिबद्धता के साथ हमले की कोशिशें की जा रही हैं। लोगों को उनकी स्वतंत्रता और अहस्तांतरणीय अधिकारों से वंचित करने की यह भारी कोशिश है। वैश्विक प्रेस आजादी सूचकांक में भारत एक सौ अस्सी देशों में से एक सौ पचासवें स्थान पर आ गया है। जागरूक नागरिक जो खुद को सतर्क पहरेदार होने का दावा करते हैं, सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। आजादी रक्षक के इंतजार में है।

[इंडियन एक्सप्रेस में ‘अक्रॉस दि आइल’ नाम से छपने वाला, पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता, पी चिदंबरम का साप्ताहिक कॉलम। जनसत्ता में यह ‘दूसरी नजर’ नाम से छपता है।

हिन्दी अनुवाद जनसत्ता से साभार।

 

Previous Post

तूफान के आगे जलता रहा एक दीया.

Next Post

बग्गा की गिरफ्तारी – नाटक, पुलिस की भिड़ंत या लोकतंत्र का मजाक?

Next Post
बग्गा की गिरफ्तारी – नाटक, पुलिस की भिड़ंत या लोकतंत्र का मजाक?

बग्गा की गिरफ्तारी – नाटक, पुलिस की भिड़ंत या लोकतंत्र का मजाक?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist