नई दिल्ली : नास्कॉम टेक्नॉलॉजी एंड लीडरशिप फोरम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है, पहले हम दूसरे लोगों पर निर्भर रहते थे.
लेकिन आज देश बाकी देशों को वैक्सीन बांट रहा है, उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, हमें 130 करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करना है.
ये भी पढ़ें : लेख : दिशा सिर्फ़ एक लड़की का नाम नहीं पूरी पीढ़ी का है : रवीश कुमार
पीएम मोदी ने कहा कि इस समय दुनिया भारत की तरफ नई उम्मीद और भरोसे के साथ देख रही है, कोरोना के दौरान भारत के ज्ञान, विज्ञान ने न सिर्फ खुद को साबित किया है, बल्कि खुद को इवोल्व किया है.
पीएम मोदी कहा कि नया भारत हर भारतवासी, प्रगति के लिए अधीर है, हमारी सरकार नए भारत के युवाओं की इस भावना को समझती है, 130 करोड़ से अधिक भारतवासियों की आकांक्षाएं हमें तेजी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ये भलीभांति जानती है कि बंधनों में भविष्य की लीडरशिप विकसित नहीं हो सकती, इसलिए सरकार की तरफ से टेक इंडस्ट्री को अनावश्यक रेगुलेशन्स से, बंधनों से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम
पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के बड़े सेंटर आज देश के टियर-2, टियर-3 शहर बनते जा रहे हैं, यही शहर आज आईटी बेस्ड तकनीक की डिमांड और ग्रोथ के बड़े सेंटर बनते जा रही हैं.
पीएम मोदी कहा कि देश के इन छोटे शहरों के युवा अद्भुत इनोवेटर के रूप में सामने आ रहे हैं, सरकार का फोकस भी इन छोटे शहरों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर है.













