नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डेढ़ करोड़ रुपए की चोरी के मामले में एनआईए (एनआईए) के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। हाल ही में इन नकली नोटों को हरियाणा के गुरुग्राम से छापेमारी के बाद बरामद किया गया था, जो कि एनआईए कार्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम में रखे गए थे। घटना के सामने आने के बाद एनआईए ने मामला दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपा था।
की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। हाल ही में इन नकली नोटों को हरियाणा के गुरुग्राम से छापेमारी के बाद बरामद किया गया था। जो कि एनआईए कार्यालय में स्ट्रॉन्ग रूम(मालखाने) में रखे गए थे।
NIA जैसी संस्था में चोरी होना संस्था पर सवालिया निशान खड़ा करती है। सूत्रों के मुताबिक चोरी करने वाले शख्स ने ऐसी जगह से पैसा निकाला जहां कोई चोरी की सोच भी नहीं सकता है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने अपनी गर्लफ्रैंड के घर में डेढ़ करोड़ के नकली नोट को छिपा रखा था। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस पैसे को बरामद कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की छानबीन के लिए केस दर्ज किया, फिर पैसा बरामद करते हुए सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की। सभी आरोपी अभी जेल में हैं। उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। नकली नोटों से ही जुड़ा हुआ एक और हाईप्रोफाइल केस इस मामले से जुड़ा हुआ है।
एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि कान्स्टेबल और पैंट्री कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया और दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ गत सप्ताह एक मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि कान्स्टेबल एनआईए में प्रतिनियुक्ति पर था और उसने और पैंट्री कर्मचारी ने संभवत: यह सोचा कि नोट असली हैं और इसीलिए दोनों ने उन्हें चुराने का प्रयास किया।