वीमेंस प्रीमियर लीग 2023 के पहले सीजन का ऑक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। महिला आईपीएल के पहले सीजन में कुल पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं।
ऑक्शन में उतरीं कुल 448 खिलाड़ियों में से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। वहीं, इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए।
भारतीय टीम की धुरंधर ओपनर स्मृति मंधाना को बैंगलोर ने 3.40 करोड़ में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को एक करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। वेस्टइंडीज की डियांड्रा डॉटिन को गुजरात ने 60 लाख में खरीदा। न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को बैंगलोर ने बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हीली यूपी वॉरियर्स के लिए खेलेंगी। भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगी। वह टीम की पहली खिलाड़ी हैं।
मुंबई इंडियंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिका को 1.5 करोड़ में खरीदा। इंग्लैंड की सोफिया डंकले गुजरात के लिए खेलेंगी। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 60 लाख में अपने साथ जोड़ा। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हीली यूपी वॉरियर्स के लिए खेलेंगी। मुंबई इंडियंस ने इंग्लैंड की ऑलराउंडर नटालिया सीवर ब्रंट को 3.2 करोड़ में खरीदा। वह स्मृति मंधाना के बाद दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं।
वीपीएल ऑक्शन के पहले सेट में कुल 6 खिलाड़ी बिके हैं, जिनमें से 3 खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदें हैं, जबकि 1-1 खिलाड़ी को मुंबई, गुजरात और यूपी ने अपने टीम में शामिल किया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पहले सेट से एक भी खिलाड़ी को नहीं खरीदा।