शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

मंदिरों को लेकर राजनीति करना अनुचित है, सत्ता जनसेवा का माध्यम है, स्वार्थसाधन का नहीं : अखिलेश यादव

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
अप्रैल 4, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
मंदिरों को लेकर राजनीति करना अनुचित है, सत्ता जनसेवा का माध्यम है, स्वार्थसाधन का नहीं : अखिलेश यादव
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ (यूपी) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि धर्म का इस्तेमाल सत्ता सुख पाने के लिए नहीं होना चाहिए। मंदिरों को लेकर राजनीति करना अनुचित है। सत्ता जनसेवा का माध्यम है। स्वार्थसाधन का नहीं।

अयोध्या तीर्थस्थल है जहां बड़ी संख्या में दर्शनार्थ श्रद्धालु देश के कोने-कोने से आते हैं। इनके आने से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ तमाम मठ-मंदिरों से जुड़े परिवारों का भी पालन होता है। उनको उजाड़ने की भाजपा सरकार की चेष्ठा शर्मनाक है।

अखिलेश यादव आज समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में अयोध्या से आए उद्योग व्यापार मण्डल तथा निषाद समाज के प्रतिनिधियों से वार्ताक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नफरत और समाज को बांटने का काम करती है।

विकास का अर्थ विनाश नहीं होता है। गरीबों के लिए रोटी-रोजगार की व्यवस्था करने के बजाय उनको उजाड़ने का काम करने से पहले उनकी समस्याओं का समाधान भी करना चाहिए। सहमति के आधार पर काम करने का तरीका अपनाने से सद्भाव बढ़ता है।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

यादव ने कहा कि निषाद समाज लोगों की जान बचाने का पुण्य कार्य करता है। पानी में जान बचाना आसान काम नहीं। भाजपा सरकार निषाद समाज की उपेक्षा के साथ उनके जीवनयापन के साधनो पर भी रोक लगाना चाहती हे।

ADVERTISEMENT

वाराणसी में उनकी नावें तक तोड़ दी गईं। समाजवादी पार्टी निषादों के साथ है। भविष्य में उनकी मदद में कतई कोताही नहीं होगी। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर निषाद समाज के साथ कोई अन्याय नहीं कर सकता।

निषाद समाज के लोगों ने कहा कि भाजपा राज में उनका उत्पीड़न हो रहा है। उन पर फर्जी केस लगाए जा रहे हैं। भाजपा सरकार उन पर अत्याचार कर रही है। निषाद समाज का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। अखिलेश जी के मुख्यमंत्री बनने पर ही उनकी जिंदगी सुधर सकेगी।

अयोध्या में सरयू नदी में डूब रहे लोगों में से 320 व्यक्तियों की सर्वश्री भगवान दीन निषाद, 70 व्यक्तियों की प्रदीप निषाद, 16 व्यक्तियों को विक्रम निषाद और सोनी निषाद ने 40 लोगों की जान बचाई है।

अखिलेश यादव ने डूबते लोगों की जान बचाने वाले निषाद समुदाय के लोगों के साहस की सराहना करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

अयोध्या उद्योग व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि नया घाट अयोध्या में टेढ़ी बाजार के मध्य कजियाना, पुराना बस स्टाप, हनुमान गढ़ी चौराहा, श्रृंगार हाट, शास्त्री नगर, बाबू बाजार, नया घाट, मुख्य बाजार है।

इस बाजार में प्राचीन मंदिरों व भवनों की ही श्रृंखला है जिसमें बनी दुकानों से होने वाली आय से मठ-मंदिरों में भगवान के भोग-राज की व्यवस्था होती है। वहीं दुकानदार-व्यवसायी पुश्तैनी किरायेदार की हैसियत से रह रहे हैं व अपने एवं परिवार की जीविका के लिए दुकान भी चला रहे हैं।

फोरलेन सड़क निर्माण से अधिकांश मठ-मंदिर के मुख्यद्वार टूटने से उसकी स्थिति में परिवर्तन आ जाएगा। अधिकांश व्यापारी-दुकानदार-किरायेदार विस्थापित हो जायेंगे। इससे उनकी जीविका का साधन  छिनेगा और लोग विकल्प के अभाव में सड़क पर आ जायेंगे।

व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने अपने ज्ञापन में यह भी उल्लेखित किया कि जहां भाजपा सरकार द्वारा अयोध्या के मठ-मंदिरों की जीर्णोद्धार-मरम्मत व सौंदर्यीकरण की योजना चलाने की बात की जाती है वहीं दूसरी ओर फोरलेन सड़क बनने पर उन्हें तोड़ दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें : लेख : आपदा, विपदा, विभाजन, अवसरों से गुज़रते हुए मुन्जाल परिवार ने बनाई हीरो साइकिल : रवीश कुमार

जिससे मंदिर के अंदर बनी दुकानों को भी तोड़ दिया जायेगा। नया घाट से सहादतगंज तक लगभग 4-5 हजार दुकानदार-व्यापारी हैं जो अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

इस अवसर पर अखिलेश यादव को निषाद समाज ने नाव और व्यापार मण्डल के प्रतिनिधिमण्डल ने राम दरबार एवं राम नामी भेंट किया।

अयोध्या उद्योग व्यापार मण्डल प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों में नंद कुमार गुप्ता, विपिन राय, गुड्डू मोदनवाल, प्रमोद जायसवाल, संतोष गुप्ता, शक्ति जायसवाल, राम नारायण मौर्य, बिन्नी मौर्य, मनोज जायसवाल, सुशील जायसवाल, सुजीत जायसवाल, नरेश अग्रवाल और अवधेश मोदनवाल शामिल थे।

इस अवसर पर मंत्री पवन पाण्डेय, गंगा सिंह यादव जिलाध्यक्ष अयोध्या, गयादीन यादव उपाध्यक्ष की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Previous Post

बंगाल चुनाव : गुंडे लाकर गुजराती बंगाल पर कब्जे का कर रहे हैं प्रयास : सीएम ममता

Next Post

अमेरिका ने जाॅर्डन के सुल्तान अब्दुल्ला को दिया पूरा समर्थन

Next Post
अमेरिका ने जाॅर्डन के सुल्तान अब्दुल्ला को दिया पूरा समर्थन

अमेरिका ने जाॅर्डन के सुल्तान अब्दुल्ला को दिया पूरा समर्थन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist