मंगलवार, जून 17, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

BJP की वजह से एमसीडी पूरी तरह कंगाल हो चुकी है, इसीलिए कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है : आप

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
दिसम्बर 31, 2020
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
BJP की वजह से एमसीडी पूरी तरह कंगाल हो चुकी है, इसीलिए कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल पा रही है : आप
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13000 करोड़ रुपए बकाया राशि की झूठी मांग को लेकर दिल्ली सरकार के विरोध में किए गए प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी ने प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी ने पिछले 15 सालों में दिल्ली नगर निगम के अंदर भ्रष्टाचार नही किया होता.

ADVERTISEMENT

तो आज इस तरह के झूठे ढोंग और ड्रामे नहीं करने पड़ते। पूरा देश अच्छी तरह से जानता है कि भाजपा शासित नगर निगम नीचे से लेकर ऊपर तक पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है।

जन्म प्रमाण पत्र बनवाना हो या मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हो, घर बनाना हो या व्यापार के लिए लाइसेंस लेना हो, हर काम के लिए नगर निगम में रिश्वत देनी पड़ती है।

दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली नगर निगम की बागडोर इसलिए सौंपी थी कि वह पूरी ईमानदारी के साथ दिल्ली की जनता की सेवा करें, दिल्ली की साफ सफाई का जो मुख्य कार्य नगर निगम का होता है, उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाए।

ये भी पढ़ें :  BCCI की AGM से पहले बड़ा फैसला, जनरल मैनेजर केवीपी राव को बोर्ड छोड़ने के लिए कहा

परंतु भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने नगर निगम को जनता की सेवा का संस्थान से बदलकर भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया है। आज यदि दिल्ली में आप कहीं भी अपना मकान बनाते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षद आपके दरवाजे पर उगाही के लिए आकर खड़े हो जाते हैं।

आज दिल्ली में मकान बनाने के लिए एक लेंटर डालने के लिए आपको पांच से दस लाख तक की रिश्वत भाजपा को देनी पड़ती है।

दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने इस कदर पिछले 15 सालों में लूट मचाई है कि नगर निगम पूरी तरह से कंगाल हो चुका है।

नगर निगम के अधीन काम करने वाले तमाम विभागों के कर्मचारी चाहे वह शिक्षा विभाग के अधीन काम करने वाले अध्यापक हों, स्वास्थ्य विभाग के अधीन काम करने वाले डॉक्टर और नर्स हों या फिर सफाई कर्मचारी हों, सभी को पिछले कई कई महीनों से उनका वेतन नहीं मिला है।

नगर निगम के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के घरों के चूल्हे बंद होने की कगार पर  हैं, परंतु भारतीय जनता पार्टी के निगम पार्षदों के घर में हर रोज दिवाली मन रही है। कर्मचारी दिन-ब-दिन गरीब होते जा रहे हैं और भाजपा के निगम पार्षद दिन-ब-दिन अमीर होते जा रहे हैं।

दिल्ली के इतिहास में ढाई हजार करोड़ रुपए का जो घोटाला भाजपा शासित नगर निगम में अभी हाल ही में हुआ है, उसने बीते सभी घोटालों को पीछे छोड़ दिया है। यदि नगर निगम की मूल जिम्मेदारी अर्थात सफाई की बात की जाए, तो खुद मोदी जी के सर्वे में दिल्ली देश का सबसे गंदा शहर साबित हुआ है।

भाजपा के नगर निगम ने अपनी ही पार्टी के बड़े नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भी नाक कटवा दी। देश के 45 शहरों में सफाई के मामले में दिल्ली सबसे अंतिम पायदान पर आया है।

अब जब दिल्ली नगर निगम के चुनाव नजदीक आ रहे हैं, तो भारतीय जनता पार्टी अपनी असफलताओं से दिल्ली के लोगों का ध्यान भटकाने के लिए 13000 करोड़ रुपए का झूठा नाटक कर रही है।

जबकि हाईकोर्ट के 2 आदेशों से यह साफ तौर पर साबित हुआ है, कि नगर निगम का दिल्ली सरकार पर 1 रुपए भी बकाया नहीं है। हाई कोर्ट में इस मामले के संबंध में लंबित केस में नगर निगम के वकीलों ने एक जगह भी इस बात का जिक्र नहीं किया है कि नगर निगम को दिल्ली सरकार से 13000 करोड़ रुपए बकाया लेने हैं।

भारतीय जनता पार्टी की असफलताएं और इनका भ्रष्टाचार अब चरम सीमा को पार कर चुका है। दिल्ली की जनता इनकी असलियत को भलीभांति जान चुकी है और आने वाले निगम के चुनावों में दिल्ली की जनता ने इस बार भारतीय जनता पार्टी को निगम की सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

ये भी पढ़ें : सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा तारीखों का ऐलान आज, ऑफलाइन होगी परीक्षा

इस बार निगम में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जिस प्रकार से आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सत्ता में आने के बाद दिल्ली की सरकार को लाभ में चला कर दिखाया तथा जनता को तमाम सरकारी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई,

उसी प्रकार से नगर निगम की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी इतने ही बजट में और इसी व्यवस्था के साथ नगर निगम को पूरी ईमानदारी के साथ चलाकर दिखाएगी और तमाम कर्मचारियों का वेतन भी समय पर मिलेगा।

Previous Post

भाजपा के गुंडे हम पर शारीरिक हमले कर रहे हैं, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर हमसे मिल तक नहीं रहे हैं : राघव चड्ढ़ा

Next Post

किसान आंदोलन : बोले किसान- 4 जनवरी को अगर बात नहीं बनी तो बंद करेंगे पेट्रोल पंप और मॉल

Next Post
किसान आंदोलन : बोले किसान- 4 जनवरी को अगर बात नहीं बनी तो बंद करेंगे पेट्रोल पंप और मॉल

किसान आंदोलन : बोले किसान- 4 जनवरी को अगर बात नहीं बनी तो बंद करेंगे पेट्रोल पंप और मॉल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist