पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री अखिल गिरी का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लुक पर टिप्पणी करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा सांसद सौमित्र खान ने उनके खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध किया है। सौमित्र खान ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखकर अखिल गिरि को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू पर उनकी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरी को विधायक पद से भी बर्खास्त करने का अनुरोध किया।
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी और उनके मंत्री अखिल गिरि पर निशाना साधा है। भाजपा ने दावा किया कि जब अखिल गिरि ने राष्ट्रपति के खिलाफ यह यह टिप्पणी की तो ममता बनर्जी सरकार की महिला कल्याण विभाग की मंत्री शशि पंका भी वहां मौजूद थीं। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी की कैबिनेट में मंत्री अखिल गिरि ने राष्ट्रपति का अपमान किया है। मालवीय ने आगे कहा- ममता बनर्जी हमेशा आदिवासी विरोधी रही हैं। चुनाव में भी उन्होंने मुर्मू का समर्थन नहीं किया था। यह अभिव्यक्ति का शर्मनाक स्तर
अखिल गिरी पश्चिम बंगाल सरकार में मत्स्य पालन मंत्री हैं। 62 साल के अखिल मूल रूप से कांथी दक्षिण विधानसभा के रहने वाले हैं। अखिल ने 12वीं तक की पढ़ाई की है। गिरी पहले भी अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहे हैं। 2021 विधानसभा चुनाव में अखिल के दिए हलफनामे के अनुसार, उनके पास कुल 70 लाख रुपये की संपत्ति है। दंगा भड़काने, सरकारी अफसर के कामकाज में बाधा डालने जैसे मुकदमे भी अखिल गिरी पर चल रहे हैं। वह चार बार पश्चिम बंगाल की रामनगर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं।