महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा का विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कर्नाटक के बेलगावी में कुछ लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन कर दिया। साथ ही यहां सुबह सुबह महाराष्ट्र के ट्रक पर हमला किया गया, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में महाराष्ट्र के ट्रकों पर पथराव किया। इस दौरान कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी की। हालांकि, मौके पर मौजूद कर्नाटक पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
बॉर्डर पर हुए बवाल को लेकर महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने एतराज जताया है। कर्नाटक में महाराष्ट्र की गाड़ियों पर हमले के विरोध में महाराष्ट्र के पुणे में शिव सैनिकों ने भी मंगलवार को कर्नाटक की सरकारी बसों पर कालिख पोती है।
NCP चीफ शरद पवार ने कहा, सीमा विवाद को लेकर सीएम शिंदे ने कर्नाटक के सीएम बोम्मई से भी बात की। इसके बावजूद, उन्होंने इस मुद्दे पर कोई नरमी नहीं दिखाई है। आगे कहा कि किसी को भी महाराष्ट्र धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए और इसका हल जल्द निकलना चाहिए ताकि कुछ गलत दिशा में न जाए।