मुंबई: लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद बीजेपी-शिवसेना ने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर समझौता हो गया है। बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि बीजेपी आने वाले चुनावों में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि पां च साल पहले दोनों पार्टियों ने अलद-अलग चुनाव लड़ा था। दोनों दलों के बीच लोकसभा चुनाव से पहले खूब जुबानी जंग हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा और महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी के गठबंधन को करारी शिकस्त दी।
महाराष्ट् के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दोनों दलों में शीर्ष पद के लिए स्वाभाविक पसंद हैं। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने ये बयान दिया। उन्होंने बताया कि दोनों दल 288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा में 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि अन्य सहयोगी दलों के लिए वो 18 सीटें छोड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी। हमारी पार्टी अपने शब्दों से पीछे नहीं हटेगी।
राजस्व मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने आगे कहा कि देवेंद्र फडणवीस लोगों की स्वाभाविक पसंद हैं। बीजेपी के साथ शिवसेना के लोगों की भी वो पसंद हैं। उन्होंने शिवसेना के साथ अच्छे संबंध बनाए हैं। उद्धव ठाकरे के साथ उनके अच्छे समीकरण हैं। जब शिवसेना ने अपनी पार्टी के मुखपत्र सामना में आलोचना की। तो वो अब आलोचना को अखबार में सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहेंगे। लेकिन इसे आंतरिक रूप से व्यक्त करेंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में ही समाप्त हुए चुनाव में दोनों भगवा दलों ने मिलकर 41 सीटें जीती। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। बीजेपी ने 25 सीटों पर लड़ते हुए 23 सीटें जीती वहीं शिवसेना ने 23 सीटों पर लड़ते हुए 18 सीटें जीती।