रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

लोकरूचि : हिंदू संस्कृति से जुड़ा अक्षय तृतीया का पर्व मानसून की भविष्यवाणी से भी जुड़ा

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मई 16, 2021
in देश, भारतीय, संस्कृति
0 0
0
लोकरूचि : हिंदू संस्कृति से जुड़ा अक्षय तृतीया का पर्व मानसून की भविष्यवाणी से भी जुड़ा
0
SHARES
37
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय संस्कृति में तीज त्योहारों का विशेष महत्व है लेकिन अक्षय तृतीया एक ऐसा पर्व है जिसका सांस्कृतिक महत्व जितना अधिक है उतना ही इसका मौसमी महत्व भी है।

यह दिन न केवल त्रेता युग के शुभारम्भ, सृष्टि के पालनकर्ता भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से एक भगवान परशुराम  के प्राकट्य दिवस के रुप में मनाया जाता है बल्कि इस दिन भारतीय मानसून के भविष्य का भी निर्धारण किया जाता है। इस कारण यह दिन खेती के हिसाब से अति महत्वपूर्ण माना जाता है।

ये भी पढ़ें : पाकिस्तान में उठी काली आँधी के ख़तरे!

भारत गांवों का देश कहलाता है और इस कारण गांवों के सबसे बडे रोजगार माध्यम खेती की दशा और दिशा का निर्धारण करने वाले मानसून का निर्धारक दिवस अक्षय तृतीया अपनेआप में बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। ग्रामीण वर्ष के मानसून का निर्धारण इस दिन रखे जाने वाले करूओं में चने या उसकी दाल को डालकर कर देते हैं। इसी दिन यह तय हो जाता है कि बरसात के चार महीनों में से किन महीनों में वर्षा ज्यादा या कम होगी और खेती की पैदावार कैसी होगी।

हालांकि नगरों में तो इसके महत्व को लोग उतना नहीं जानते हैं परन्तु गांव में आज भी इस पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अक्षय का अर्थ है कभी न खत्म होने वाला अर्थात आज के दिन जो भी पूण्य कार्य किया जाता है उसका कभी क्षय नहीं होता।

विकसित लोगों की नजर में जिन अनपढ़ ग्रामीणों को गंवार तक की संज्ञा दे दी जाती है, गांव का वह अशिक्षित और व्यवहारिक ग्रामीण आज भी अपनी संस्कृति को संजोए हुए हैं। यही नहीं ग्रामीण आज भी वर्षा का गणित आज भी अक्षय तृतीया की पूजा से जोड़कर निर्धारित करता है।

अक्षय तृतीया की पूजा गांव के करीब हर घर में की जाती है। इसके लिए गांवों में कुम्हार के यहां से मिट्टी के पांच छोटे घड़े(डबला) खरीदे जाते हैं। इन सभी में सुबह से ही पानी भरकर रखा जाता है। इनमें से चार घड़ों पर चन्दन से हिन्दी के महीने आषाढ़,सावन,भादों व क्वार के नाम लिखे जाते हैं,जबकि एक घड़ा पूरे वर्ष का रखा जाता है।

इन पानी से भरे हुए घड़ों में चने या उसकी दाल (देवल) डाले जाते हैं। इन घड़ों के ऊपर मौसमी फल आम या खरबूज आदि रखे जाते हैं। साथ ही जो भोजन पकवान बनाया जाता है,उसे भी रखा जाता है।

ये भी पढ़ें : लेख : टीके की खोज करने वाले ‘हमारे वैज्ञानिक’ कौन हैं, टीके निर्यात हुआ या मदद के तौर पर गया : रवीश कुमार

जैसा की हम सभी जानते हैं कि बरसात के लिए आषाढ़,सावन,भादों व क्वार इन चार महीनों को माना जाता है। पूजा आदि के बाद घड़ों में डले हुए चने या उसकी दाल को निकालकर देखा जाता है। जिस घड़े के चने सबसे ज्यादा फूल जाते हैं। यह अनुमान लगाया लिया जाता है कि उसी माह में वर्षा सर्वाधिक होगी।

कर्मकाण्डी विद्वान आचार्य पंडित भगवत नारायण शास्त्री बताते हैं कि ऐसी मान्यता है कि शुरु के दो माह आषाढ़ व सावन में होने वाली वर्षा मध्यम खेती का प्रतीक मानी जाती है जबकि भादों व क्वार में होने वाली बारिश को फसल के लिए उत्तम माना जाता है। इसी के आधार पर वर्ष में फसल का उत्पादन कैसा होगा यह तय हो जाता है। इसी अनुमान के साथ किसान खेती का आसरा देखता है।

सांस्कृतिक मामलों के बडे जानकार और भाजपा के राज्यमंत्री हरगोविन्द कुशवाहा बताते हैं कि भारतीय संस्कृति में अक्षय तृतीया सबसे समृद्ध पर्व माना जाता है। इसी दिन सृष्टि की शुरुआत मानी जाती है खासतौर पर यह दिन गांव के लोगों के जीवन का फैसला करने वाला होता है। इस दिन गांव में हल चलाने वाले का सम्मान किया जाता था। हल व बैलों की भी पूजा होती थी। खेत का मालिक व हल चलाने वाले के साथ खेत पर जाता था।

घर की लक्ष्मी कही जाने वाली खेत के मालिक की पत्नी खेत पर जाकर पूजा करती थी। साथ ही धरती मां से हल चलाने की अनुमति लेकर उस पर हल चलाने वाले को भी सम्मानित करती थी। खेत से मिट्टी,जरिया(बेरी का छोटा रुप) व छेवलिया के पत्ते लाकर घर के बाहर दरवाजे पर बने आलों में रखकर उनकी पूजा की जाती थी। हलवाहे को भोजन कराने का भी रिवाज है।

ADVERTISEMENT

जल जन जोड़ो अभियान के राष्ट्रीय संयोजक व विश्व जल परिषद के सदस्य डा.संजय सिंह के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन गांव की बेटियां चने की दाल व गुड़ लेकर वट वृक्ष का पूजन करती हैं। साथ ही अपने व परिवार की सुख शांति की कामना करती हैं। सनातन धर्म में वट वृक्ष व पीपल के वृक्ष में समस्त देवता का वास बताया गया है। जबकि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी यही दो वृक्ष सर्वाधिक आॅक्सीजन भी प्रदान करते हैं।

अक्षय तृतीया को हिंदू संस्कृति से जुडी इन घटनाओं के लिए भी जाना जाता है। इसी दिन ब्रह्माजी के पुत्र ’अक्षय कुमार’ का अवतरण हुआ, माँ अन्नपूर्णा’ का जन्म हुआ,  कुबेर’ को खजाना मिला था, माँ गंगा’ का धरती पर अवतरण हुआ था, सूर्य भगवान ने पांडवों को ’अक्षय पात्र’ दिया, महाभारत का ’युद्ध समाप्त’ हुआ था। भगवान वेदव्यास जी ने ’महाकाव्य महाभारत की रचना’ गणेश जी के साथ शुरू की थी।

प्रथम तीर्थंकर ’आदिनाथ ऋषभदेवजी भगवान’ के 13 महीने का कठिन उपवास का ’पारणा इक्षु (गन्ने) के रस से किया’ था।.प्रसिद्ध तीर्थ स्थल ’श्री बद्री नारायण धाम’ के कपाट खोले जाते है। बृंदावन धाम के बाँके बिहारी मंदिर में ’श्री कृष्ण चरण के दर्शन’ होते हैं। भगवान.श्रीजगन्नाथ के सभी ’रथों को बनाना प्रारम्भ’ किया जाता है। आदि शंकराचार्य ने ’कनकधारा स्तोत्र’ की रचना की थी। अक्षय तृतीया अपने आप में स्वयं सिद्ध मुहूर्त है कोई भी शुभ कार्य का प्रारम्भ किया जा सकता है।

Previous Post

गांगुली और द्रविड़ को पत्र लिख रमन ने कई लोगों पर लगाए आरोप

Next Post

Covid Update : देश में पिछले 24 घंटो में 3,11,170 नए केस आए, 4,077 लोगों की हुई

Next Post
प्रयागराज में कोरोना का कहर, एक सप्ताह में मिले 5332 नए पॉजिटिव केस

Covid Update : देश में पिछले 24 घंटो में 3,11,170 नए केस आए, 4,077 लोगों की हुई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist