लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराध खत्म होने के दुहाई देती रहती है, वहीँ प्रदेश में आये दिन ऐसे घटनाएं सामने आ रही है, जो योगी सरकार के इन दावों को पोल खोल रहे हैं।
ताजा मामला सामने आया है जहाँ पर कुछ लोगों ने दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से हमला कर एक शख्स की हत्या कर दी गई। इस दौरान इन हत्यारों ने वीडियो भी बनाया था। उसके बाद लाइव मर्डर की क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर कर वायरल कर दी। वीडियो क्लिप में पीट-पीटकर शख्स की हत्या करते दिखाया गया है। साथ ही लिखा है, “मोदी तेरे राज में कानून का कोई काम नहीं है।”
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक का नाम अजब सिंह था। आठ महीने पहले वह मजदूरी करने के लिए दिल्ली गया था।
यह क्लिप वायरल होते-होते जब मृतक के घर वालों के पास पहुंची, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी। वे इसके आधार पर पुलिस में शिकायत देने गए लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने परिवार को ये मामला दिल्ली का बता कर टाल दिया था। उनका कहना था कि दिल्ली में शख्स की गुमशुदगी का मामला दर्ज है।
लेकिन मीडिया में मामला सामने आया तो पुलिस पर इसका दबाव बना, जिसके बाद उन्होंने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संभल जिले के चंदौसी के गांव पतरौआ में बंटी अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनको यह क्लिप वॉट्सएप पर अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजी गई थी। जब उसने वीडियो गौर से देखा टी पाया कि वो चेहरा जाना-पहचाना सा है।
जिसके बाद उसे पता लगा की जिस शख्स को पीटा जा रहा है वह उसका भाई था। घर वालों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस में शिकायत दी थी। उसकी हत्या से जुड़े वायरल वीडियो के पहले तक उसके बारे में किसी को कोई खबर नहीं थी।