भारत में कोरोना: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड 19 के संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 1,152 हो गया, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,336 हो गई हैं। देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार धीमी तो पड़ी है, लेकिन अब भी लोग कोविड 19 से संक्रमित हो रहे हैं।
देश में कोविड 19 संक्रमित मरीजों की संख्या 37 हजार के पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार को देश में कोविड 19 के कारण 77 और लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही देश में वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 1,218 हो गया, जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37,336 हो गई है।
ये भी पढ़ें: नसीरुद्दीन शाह के स्वास्थ्य को लेकर फैली अफवाह: शाह बोले में स्वस्थ हूँ
पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 27, पश्चिम बंगाल में 11, गुजरात में 17, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और दिल्ली में 3, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में दो-दो और कर्नाटक में एक व्यक्ति की मौ!त कोविड 19 के संक्रमण की वजह से हुई है।
इस संक्रामक रोग से अब तक हुई 1,218 मौतों में से महाराष्ट्र में सबसे अधिक 485लोगों ने जान गंवाई। इसके बाद गुजरात में236, मध्य प्रदेश में 41, दिल्ली में 61, राजस्थान में 62, उत्तर प्रदेश में 42, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 33-33 लोगों की मौत हुईं।
कोविड 19 से तमिलनाडु में 28, तेलंगाना में 28 लोगों की मौत हुई जबकि कर्नाटक में 22 लोगों की मौ!त हुईं। पंजाब में अभी तक 20 लोगों की मौ!त हुई है जबकि जम्मू कश्मीर में 8, केरल में 3, झारखंड और हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौ!त हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोविड 19 संक्रमण के सबसे अधिक 11,506 मामले महाराष्ट्र में हैं। इसके बाद गुजरात में 4,721, दिल्ली में 3,738, मध्य प्रदेश में 2,716मामले सामने आए।
राजस्थान में संक्रमित लोगों की संख्या 2,666 पर पहुंच गई, तमिलनाडु में 2,526 और उत्तर प्रदेश में 2,328 लोग संक्रमित पाए गए। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,463 और तेलंगाना में 1,044 हो गए हैं।
पश्चिम बंगाल में कोविड 19 के 795, जम्मू कश्मीर में 639, कर्नाटक में 589, केरल में 497, बिहार में 426 और पंजाब में 357 मामले सामने आए हैं। हरियाणा में इस जानलेवा वायरस के 313 मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा में 143, झारखंड में 111 और उत्तराखंड में 57 मामले हैं।
ये भी पढ़ें: शेन वॉर्न से है कुलदीप यादव का ‘जर्सी कनेक्शन’, खुद उठाया राज से पर्दा
चंडीगढ़ में 56 मामले, असम में 42 जबकि हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अब तक 40-40 मामले सामने आए है। अंडमान और निकोबार द्वीप पर 33 लोग संक्रमित पाए गए जबकि लद्दाख में 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। मेघालय में कोविड 19 के 12 मामले सामने आए, पुडुचेरी में 8 जबकि गोवा में सात मामले सामने आए।