रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के बीच रूस को क्रीमिया से जोड़ने वाले कर्च स्ट्रेट ब्रिज पर यूक्रेन ने बड़ा हमला किया। ‘रूसी शान का प्रतीक’ माना जाने वाला पुल का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इस पुल की महत्वपूर्णता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि नाराज पुतिन ने अपनी सेनाओं को यूक्रेन पर मिसाइलों से जवाब देने का आदेश दे डाला। फिर रूसी सेनाओं ने यूक्रेन पर 83 मिसाइलें गिराईं, बमों और ड्रोन से हमला किया।
क्रीमिया शहर दक्षिण में रूस के सैन्य अभियानों का अहम हिस्सा है। रूसी सेना ने इसी रास्ते का इस्तेमाल करके यूक्रेन हमले में क्रीमिया के उत्तरी क्षेत्रों पर कब्जा कर अजोव सागर के साथ एक जमीनी गलियारा बनाया था। यूक्रेन इन क्षेत्रों को दोबारा हासिल करने के लिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है। इस पुल के हमले के बाद यूक्रेन का बयान आया था कि ये अभी शुरुआत है। इससे पहले भी यूक्रेन ने पुल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पुल के नष्ट होता है तो हमारे राह की सबसे बड़ी रुकावट खत्म हो जाएगी।
मालूम हो कि यूरोप के सबसे लम्बे ब्रिज में से एक 19 किमी लम्बी कर्च स्ट्रेट ब्रिज रूस के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया शहर पर कब्ज़ा करने के 4 साल बाद 2018 में ‘कर्च स्ट्रेट ब्रिज’ का उद्घाटन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने किया।