आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज़ 31 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन उसके खिलाड़ियों पर निर्भर करता है जबकि खिलाड़ियों का प्रदर्शन उनकी उम्र निर्भर करता है। कई बार कुछ युवा खिलाड़ी अनुभवी खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। इसलिए कई टीमें युवा खिलाड़ियों को ज्यादा तवज्जो देती हुई नजर आती है। इन खिलाड़ियों से टीम की औसत उम्र भी कम हो जाती है। जिसका असर सीधा टीम के प्रदर्शन पर पड़ता है। कुछ ऐसा ही असर इस बार भी देखने को मिलने वाला है। इसलिए आईये जानते नजर डालते हैं इस बार की आईपीएल फ्रेंचाइजियों की औसत उम्र पर।
1. कोलकाता नाइट राइडर्स
इस बार आईपीएल में औसत उम्र 29 साल है। यह केकेआर टीम टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज टीमों में से एक है। उनकी टीम में 30 या उससे ज्यादा उम्र के 11 खिलाड़ी हैं। टीम में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी डेविड वीसे 37 वर्ष है जबकि टीम में सबसे युवा खिलाड़ी सूयश शर्मा (19 साल 311 दिन) है।
2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
इस विराट कोहली की टीम यानि राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की औसत उम्र 29 साल है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टूर्नामेंट में एकमात्र ऐसी फ्रेंचाइजी है। जिसके पास इस आईपीएल में 23 वर्ष से कम उम्र का कोई खिलाड़ी नहीं है। जबकि टीम के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी टीम के कप्तान फैफ डू प्लेसिस है। जिनकी उम्र 38 साल है। वही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी महिपाल लोमरोर है। जिनकी उम्र 23 वर्ष है
3.चेन्नई सुपर किंग्स
हर साल उम्रदराज खिलाड़ियों की टीम कही जाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की इस बार औसत उम्र 28 साल है। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे शामिल हैं। जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है। टीम के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी है। जिनकी उम्र 41 साल है। जबकि टीम के सबसे युवा खिलाड़ी शेख रशीद है। जिनकी उम्र (18 साल 181 दिन) है।
4. गुजरात टाइटंस
डिफेडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन्स की इस साल औसत उम्र 28 साल है। टीम में मोहम्मद शमी , मोहित शर्मा केन विलियम्सन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। जिनकी उम्र 30 से अधिक है। वही टीम में शुभमन गिल और कमलेश नारकोटि जैसे युवा खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी रिद्धिमान साहा है। जिनकी उम्र (38 साल 149 दिन) है। वही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी अफगानिस्तान के नूर अहमद है। जिनकी उम्र (18 साल 78 दिन) है। जो टूर्नामेंट के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
5.लखनऊ सुपर जाएंट्स
पहले ही सीजन में अपने प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ने वाली लखनऊ की टीम इस बार भी अपनी गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम की औसत उम्र 28 साल है। टीम के पास अमित मिश्रा (40 साल 118 दिन) के रूप में आईपीएल के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी मौजूद है। वही टीम में सबसे युवा खिलाड़ी मयंक यादव (20 साल 118 दिन) है।
6. पंजाब किंग्स
इस साल एक बार फिर नए कप्तान की कप्तानी में उतरने वाली पंजाब किंग्स की टीम अपने पहले खिताब की तलाश में होगी। टीम की कप्तानी इस बार शिखर धवन के होथों में होगी। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। टीम की औसत उम्र 28 साल है। टीम में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी टीम के कप्तान शिखर धवन खुद है। जिनकी उम्र 37 साल है। जबकि टीम के सबसे युवा खिलाड़ी अंडर 19 सुपरस्टार राज अंगद बाबा है। जिनकी उम्र महज 20 साल है।
7.राजस्थान रॉयल्स
पिछले सीजन की रनअप राजस्थान राॅयल्स इस बार अपने दूसरे खिताब की तलाश में होगी। टीम की कमान एक बार फिर संजू सैमसन के हाथों में होगी। इस टीम की औसत उम्र 27 साल है। टीम के पास 30 साल से ज्यादा के 7 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम के सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी आर आश्विन है। जिनकी उम्र 36 साल है। वही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी कुणाल सिंह राठौड़ है। जिनकी उम्र 20 साल है।
8.दिल्ली कैपिटल्स
देश की राजधानी दिल्ली की टीम दिल्ली कैपिटल्स एक बार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से टूर्नामेंट में गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। टीम के पास एक से बढ़कर एक युवा और अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं। इस टीम की औसत उम्र 27 साल है। टीम की कमान डेविड वार्नर संभालते हुए नजर आएंगे। जो टीम के सबसे उम्रदराज़ और अनुभवी खिलाड़ी भी है। जिनकी उम्र 36 साल है। जबकि टीम के सबसे युवा खिलाड़ी दिल्ली के ही यस धुल है। जिनकी उम्र महज 20 साल 131 दिन है।
9.मुंबई इंडियंस
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार टूर्नामेंट में चैंपियन बनने की राह पर होगी। टीम में कई अनुभवी और युवा खिलाड़ी शामिल हैं। इस साल टीम की औसत उम्र 26 साल है। इस साल मुंबई इंडियंस के पास आईपीएल की सबसे युवा टीमों में से एक है। उनके पास टीम में 22 साल या उससे कम उम्र के सात खिलाड़ी हैं, जबकि टीम का सबसे उम्रदराज खिलाड़ी 35 वर्ष का है। जो कि पीयूष चावला है। वही टीम के सबसे युवा खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस और तिलक वर्मा है। जिनकी औसत उम्र 20 साल है।
10.सनराइजर्स हैदराबाद
साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन एक नए रंग और एक नयी टीम के रूप में नजर आ रही है। टीम में युवा खिलाड़ियों की जबरदस्त फौज है जबकि टीम के पास कुछ बेहतरीन अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल है। टीम की औसत उम्र 26 साल है। जो पूरे टूर्नामेंट की सबसे युवा टीम है। टीम में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी आदिल राशिद है। जिनकी उम्र 35 साल है जबकि टीम के सबसे युवा खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी है।