शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

केजरीवाल का मॉडल सुपरहिट, देश में कहीं नहीं है मोदी मॉडल की चर्चा : मनीष सिसोदिया

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 25, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
केजरीवाल का मॉडल सुपरहिट, देश में कहीं नहीं है मोदी मॉडल की चर्चा : मनीष सिसोदिया
0
SHARES
52
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, दिल्ली के संदर्भ में मोदी सरकार ने जो बिल पास किया है, ये मोदी जी और भाजपा की असुरक्षा को दर्शाता है।

आज पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की चर्चा हो रही है। केजरीवाल जी को लोग मोदी जी के विकल्प के रूप देखने लगे है, इससे घबरा कर केजरीवाल जी को अच्छे काम करने से रोकने के लिए ये बिल लाया गया है।

दिल्ली द्वारा पिछले 6 सालों में किए गए कार्यों के विषय में बताते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि, पिछले 6 साल के अंदर दिल्ली में अभूतपूर्व काम हुए हैं। पूरी दुनिया में, पूरे भारत में, पूरी दिल्ली में लोग इन कामों की चर्चा कर रहे हैं।

दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा को लेकर शानदार काम हुआ है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में शानदार काम हुआ है, दिल्ली के अस्पताल बहुत अच्छे हो गए हैं। हर इलाके में मोहल्ला क्लीनिक बन रहे हैं। सरकारी स्कूलों के नतीजे बहुत अच्छे आ रहे हैं।

लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है, दिल्ली के लोगों को फ्री में साफ पानी मिल रहा हैं। दिल्ली की सड़के बहुत अच्छी हो गई हैं। आज पूरे देश के अंदर केजरीवाल मॉडल की खूब चर्चा हो रही है

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के दूसरे राज्यों के लोग भी कह रहे है कि हमें भी दिल्ली की तरह 24 घंटे फ्री बिजली चाहिए, हमें भी अच्छे सरकारी स्कूल चाहिए, हमें भी अच्छे अस्पताल चाहिए। लोग चारों ओर केजरीवाल मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस की बात कर रहे हैं।

देश में कहीं मोदी मॉडल या भाजपा मॉडल की चर्चा नहीं है, अगर हम पूछें कि भाजपा की सरकारों ने या केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्या किया तो कुछ भी ध्यान नहीं आता, अगर हम पूछें कि केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या काम किया तो कुछ भी याद नहीं आता।

उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में लोगों को 24 घंटे फ्री बिजली मिल सकती है तो बाकि राज्यों में क्यों नहीं है? दिल्ली में हर घर में फ्री पानी पहुंच सकता है तो बाकि राज्यों में क्यों नहीं? कुल मिलाकर मोदी मॉडल या भाजपा मॉडल कुछ भी नहीं है और लगातार फेल होता जा रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अलोकतांत्रिक बिल पर निशाना साधते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि, “आज पूरे देश में केजरीवाल मॉडल की डिमांड हो रही है और जब मोदी जी और भाजपा केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस से मुकाबला नहीं कर पा रहे तो इनके सामने एक ही रास्ता बचा है कि केजरीवाल को काम करने से रोको।

केजरीवाल जी दिल्ली में राशन की होम डिलीवरी योजना ला रहे हैं, ये कितनी अच्छी योजना है, मगर केंद्र सरकार इसमें भी अड़ंगे लगा रही है। अगर केंद्र सरकार चाहती तो ये पूरे देश में कर सकती थी लेकिन नहीं किया। केजरीवाल जी ने दिल्ली में डोर-स्टेप डिलीवरी ऑफ़ सर्विसेज़ किया जिसके तहत अगर आपको कोई भी सरकारी काम कराना है तो आप सरकार को कॉल करते हैं और सरकारी आदमी आपके घर आकर आपका काम करके जाता है,

ये भी पढ़ें : लेख : छुट्टी पर जाने से पहले यूपी के उन चार लाख युवाओं से सवाल जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है : रवीश कुमार

ADVERTISEMENT

ये काम मोदी सरकार पूरे देश में कर सकती थी लेकिन नहीं किया, जो काम केजरीवाल सरकार कर रही हैं वह मोदी सरकार नहीं कर पा रही, इसलिए केजरीवाल जी को रोकने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केजरीवाल सरकार के लोकहित के कामों को रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि “केजरीवाल को स्कूल मत बनाने दो, अस्पताल मत बनाने दो, जनता के हित के काम मत करने दो।

अड़चनों पर अड़चने लगा दो लेकिन केजरीवाल जी भी फ़ाइटर हैं, पिछले 6 साल में केंद्र सरकार ने जितनी अड़चने अड़ाई लेकिन उसके बावजूद भी केजरीवाल सरकार ने जनता के हित के सभी कामों को करके दिखाया हैं, इस बार भी केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली की चुनी हुई सरकार को रोकने के लिए जो अड़चने लगा रही है, इसके बाबजूद भी केजरीवाल सरकार जनता के लिए लड़कर उनके हितों का काम करेंगे।

मनीष सिसोदिया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि, “देश की जनता को अब पता चल गया है कि मोदी जी और भाजपा को अब केजरीवाल जी से डर लगने लगा है, अभी तक लोग पूछते थे कि मोदी नहीं तो कौन? मोदी के बाद कौन? अब लोगों को मोदी जी विकल्प के तौर पर केजरीवाल मिल गए हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को डर है कि केजरीवाल जी ऐसे ही काम करते रहे तो वे देश के सबसे लोकप्रिय नेता बन जाएंगे। केजरीवाल की लोकप्रियता को खत्म करने के लिए उन्हें और उनके कामों को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जब से सूरत के नतीजे आए हैं, जब से देश के अगल-अलग राज्यों में हुए पंचायती चुनाव और नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी लड़ने लगी है और जीत रही है तब से भाजपा की नींद उड़ चुकी है।

ये असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक बिल सिर्फ़ केजरीवाल जी के अच्छे कामों को रोकने के लिए लाया गया है, लेकिन केजरीवाल जी भी फ़ाइटर हैं वो दिल्ली की जनता के हित में होने वाले अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि “मोदी जी नेगेटिव राजनीति कर रहे हैं, अच्छे काम को रोकने की राजनीति कर रहे हैं, देश की तरक्की रोकने की राजनीति कर रहे हैं। अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को तो उसे आगे बढ़ाना चाहिए। प्रधानमंत्री का पद तो पिता के समान होते है, किसी भी पार्टी का मुख्यमंत्री हो अगर वो अच्छा काम कर रहा है तो प्रधानमंत्री को उसका समर्थन करना चाहिए, उसकी मदद करनी चाहिए और पूरे देश में उस मॉडल को अपनाना चाहिए, ना कि उसके काम को रोकना चाहिए।

लेकिन बदले की राजनीति, नेगेटिव राजनीति की मंशा से आज अच्छे कामों को करने से रोका जा रहा है। ये अच्छी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर कोई अच्छा काम कर रहा है तो उसके सामने और बेहतर काम करके लम्बी लकीर खींचनी चाहिए,न कि उसकी लकीर मिटाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Previous Post

भाजपा की जनविरोधी आर्थिक नीतियों के चलते जनता गम्भीर संकटों में घिर गई है : अखिलेश यादव

Next Post

बांग्लादेश की जश्न-ए-आजादी में शामिल होंगे पीएम मोदी

Next Post
बांग्लादेश की जश्न-ए-आजादी में शामिल होंगे पीएम मोदी

बांग्लादेश की जश्न-ए-आजादी में शामिल होंगे पीएम मोदी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist