शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए शुरू किया स्वीच दिल्ली अभियान

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
फ़रवरी 4, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए शुरू किया स्वीच दिल्ली अभियान
0
SHARES
33
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वालों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आज से ‘स्वीच दिल्ली‘ अभियान की शुरूआत की है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार देश की ऐसी पहली सरकार है, जिसने प्रदूषण कम करने और इलेक्ट्रिक वाइकल को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का कैंपेन लाँच किया है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस मुहित के तहत लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता, फायदे और स्वच्छ प्रदूषण में अपना योगदान देने के लिए जागरूक किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए तय किया है कि अगले छह महीने बाद जो भी वाहन हायर किए जाएंगे, वो केवल इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी आरडब्ल्यूए, मार्केट एसोसिएशन से अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने, इसके बारे में जनता के बीच जागरूकता फैलाने के साथ बड़ी कंपनियों और सामान डिलीवर करने वालों से अपनी फ्लीट्स को स्वीच कर इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ बढ़ने की अपील की है।

सीएम ने कहा कि ‘आप’की सरकार दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर 100 चार्जिंग स्टेशन बना रही है। उन्होंने अपील की कि बड़ी कंपनियों, माॅल्स, सिनेमा घर, रेस्टोरेंट्स और कमर्शियल शॉपिंग काॅम्प्लेक्स परिसर में भी चार्जिंग स्टेशन बना जाएं।

ये भी पढ़ें : बजट के बाद महंगाई का झटका, कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ स्वीच करने के लिए ‘स्वीच दिल्ली’ अभियान की शुरूआत की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में वाहनों से जो प्रदूषण होता है,

उस प्रदूषण को कम करने के लिए पिछले आपकी सरकार ने अगस्त के महीने में एक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पॉलिसी का ऐलान किया था। दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद को प्रोत्साहन देने के लिए ईवी पॉलिसी बनाई थी।

कहा जा रहा है कि यह पाॅलिसी अपने देश की तो यह सबसे अच्छी पॉलिसी है ही, यह दुनिया भर में चुनिंदा अच्छी पॉलिसीज में दिल्ली की ईवी पॉलिसी आती है। दिल्ली की ईवी पाॅलिसी को दुनिया की सबसे अच्छी पॉलिसी में गिना जाता है।

अब लग कर हमें इस पाॅलिसी को लागू करवाना है। इस पॉलिसी के तहत हम लोगों ने एक बहुत ही महत्वाकांक्षी सोच रखी है कि हमें वाहनों से दिल्ली में होने वाले प्रदूषण को काफी कम करना है।

हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली में 2024 तक जितने भी वाहन खरीदे जाएंगे, उसमें से कम से कम 25 प्रतिशत इलेक्ट्रिकल वाहन होने चाहिए। हमें इस तरह से पूरा खाका तैयार करना है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन खरीदें, इसके लिए दिल्ली सरकार बहुत बड़े स्तर के ऊपर इसमें सब्सिडी का प्लान बनाया है। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई दोपहिया या तीन पहिया वाहन खरीदना है, तो करीब 30 हजार रुपए तक की आपको सब्सिडी मिल सकती है।

अगर चार पहिया वाहन खरीदना चाहते हैं, तो आपको करीब 1.5 लाख रुपए तक की सब्सिडी मिल सकती है। यह सब्सिडी भी खरीदने के सिर्फ 3 दिन के अंदर सीधे आपके बैंक खाते में आ जाती हैं और जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जाएंगे, उन पर कोई रोड टैक्स नहीं लगेगा,

कोई पंजीकरण शुल्क नहीं लगेगा। यह सब फ्री रहेगा। आपकी सरकार ने बहुत बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रोत्साहित करने के लिए यह पॉलिसी बनाई है।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन में पेट्रोल इस्तेमाल नहीं होता है, उसको बिजली से चार्ज करना पड़ता है। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन की जरूरत होती है। इसलिए पूरी दिल्ली में जगह-जगह 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

इसके लिए टेंडर दिए जा रहे हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि जल्द ही इलेक्ट्रिकल के लिए सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन भी तैयार हो जाएंगे। हमने दिल्ली में जब से इस पॉलिसी की घोषणा की है, तब से दिल्ली में 6 हजार इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके हैं।

इनमें से अधिकतर को सब्सिडी मिल चुकी है और जो बच गए हैं, उनको भी सब्सिडी मिल रही है, लेकिन यह संख्या पर्याप्त नहीं है। अभी हमें बहुत बड़े स्तर पर इस संख्या को आगे बढ़ाना है।

इसलिए हमें इस को जन आंदोलन बनाना पड़ेगा कि अब अगर हम अपने घर, बिजनेस या दफ्तर के लिए कोई वाहन खरीदते हैं,

तो हम यह ठान लें कि मुझे भी प्रदूषण कम करने में अपनी भागीदारी करनी है। मुझे भी प्रदूषण कम करना है, क्योंकि अगर हम सब लोग मिल कर प्रदूषण कम नहीं करेंगे, तो सिर्फ सरकार के प्रदूषण कम करने से नहीं होगा।

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी के काफिले में गाड़ियां आपस में टकराई, कोई घायल नहीं

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर वाहनों की वजह से सबसे ज्यादा प्रदूषण होता है। वाहनों का प्रदूषण तभी कम होगा, जब हर नागरिक उसमें अपना सहयोग करेगा। इसी के मद्देनजर ‘आप’की सरकार आज से ‘स्वीच दिल्ली’ अभियान शुरू कर रही है।

ADVERTISEMENT

दिल्ली के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के प्रति जागरूक करने के लिए हम यह जन अभियान शुरू कर रहे हैं। इस मुहिम के तहत लोगों को जागरूक करेंगे कि इलेक्ट्रिक वाहन की क्या उपयोगिता है?

इससे आप कैसे स्वच्छ प्रदूषण में अपना सहयोग कर सकते हैं? इसके क्या-क्या फायदे हैं? यह संदेश जनता तक पहुंचाने के लिए ‘स्वीच दिल्ली’ अभियान शुरू कर रहे हैं। ‘स्वीच’ मतलब कि आप अपने प्रदूषित वाहन से इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ स्वीच कीजिए। आज मैं दिल्ली के अपने सभी निवासियों से अपील करता हूं कि आप लोग इस कैंपेन में हिस्सा लीजिए।

आप भी जागरूकता फैलाइए है और आप लोग भी यह प्रण लीजिए कि अगली बार जब भी आपको वाहन खरीदना पड़े, तो आप भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेंगे, प्रदूषण को कम करने वाला वाहन खरीदेंगे।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस अभियान में सभी लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी करने की अपील करते हुए कहा, मैं सभी आरडब्लूए, मार्केट एसोसिएशन से अपील करता हूं कि इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और इसके बारे में जनता के बीच में जागरूकता फैलाएं।

उन्होंने कहा कि जो डिलीवरी बेडा (फ्लीट्स) हैं, जैसे जिनके पास अलग-अलग समान पहुंचाने के लिए फ्लीट्स है, उनसे अपील करता हूं कि वे भी अपनी फ्लीट को इलेक्ट्रिक वाहन में स्वीच करें।

जो बड़ी-बड़ी कंपनियां हैं, जिन कंपनियों में काफी वाहन होते हैं, उन से अपील करना चाहता हूं कि आप लोग भी अपनी फ्लीट को बदल कर इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ बढ़ें। साथ ही, सभी बड़ी-बड़ी कंपनियों से निवेदन है कि वे आपने परिसर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाएं।

दिल्ली में जितने माॅल्स, सिनेमा घर, रेस्टोरेंट और कमर्शियल शॉपिंग काॅम्प्लेक्स हैं उन सब से अपील करता हूं कि वे भी अपने-अपने पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाएं। दिल्ली सरकार भी इसमें अपनी भूमिका निभा रही है। हम दिल्ली सरकार के अंदर जितने वाहन हायर करते हैं।

अब हमने तय किया है कि अगले महीने बाद हम जो भी वाहन हायर करेंगे, हम केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही हायर किया करेंगे। मैं खासतौर से सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आप जब अपनी पहली गाड़ी खरीदें, तो वो इलेक्ट्रिक वाहन खरीदिएगा।

Previous Post

लालू यादव की रिहाई के लिए तेज प्रताप ने राष्ट्रपति को भेजे एक लाख आजादी पत्र

Next Post

केंद्र सरकार के कैबिनेट द्वारा प्रस्तावित यह बिल लोकतंत्र व संविधान की आत्मा के खिलाफ छ : सिसोदिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist