शनिवार, मार्च 7, 2026
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

अर्धचंद्राकार स्वरूप खो कर काशी विश्वनाथ गलियारे की कीमत चुका रही है: अभय मिश्रा

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 12, 2022
in देश, राजनीति
0 0
0
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कहते हैं वाराणसी दुनिया का प्राचीनतम शहर है, इतिहास से भी पुराना. इस शहर में महादेव वास करते हैं. महादेव के शहर में जब गंगा प्रवेश करती है तो शहर के घाटों को छूती हुई अर्धचंद्राकार आकार लेकर बहती है. गंगा का उत्तरवाहिनी स्वरूप यहीं देखने को मिलता है.

सौ से ज्यादा घाटों के तकरीबन बीचों बीच पड़ता है ललिता घाट, यानी अर्धचंद्र का घुमाव या कर्व यहीं से मिलता है गंगा को. ललिता घाट से ही सीधा रास्ता जाता है बाबा विश्वनाथ मंदिर. गलियारा बनने के बाद ललिता घाट से बाबा आवास के दर्शन सीधे संभव हो गए हैं. प्रधानमंत्री ने विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के ठीक पहले यहीं ललिता घाट पर डुबकी लगाई थी जिसे पूरे भक्ति भाव से देशभर में टीवी चैनलों पर दिखाया गया.

अब हुआ यूं कि महादेव गलियारा बनाने के लिए बड़ी मात्रा में पुरानी इमारतों को रास्ते से हटाया गया और इमारतों का हजारों टन मलबा लाकर ललिता घाट की गंगा में डाल दिया. प्रधानमंत्री के स्नान के दौरान इस मलबे को हरे कॉरपेट से ढक दिया गया था, पानी से कचरा निकाला गया, नगवां पंपिंग प्लांट को बंद किया गया और पड़ोस में मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार रोक दिया गया था. ताकि स्नान की तस्वीरे हर एंगल से बेहतरीन आए. यहां से गंगा जल लेकर प्रधानमंत्री करीब पांच सौ मीटर चल कर बाबा पर जल चढ़ाने गए. वैसे कोर्ट ने गंगा बाढ़ बिंदु से पांच सौ मीटर तक निर्माण पर रोक लगा रखी है लेकिन पांच सौ मीटर का यह गलियारा फूड कोर्ट, लाइब्रेरी, टूरिस्ट सुविधाएं जैसी कई नई इमारतों का गवाह बनेगा.

प्रधानमंत्री के जाने के बाद ललिता घाट पर खड़ा होना भी मुश्किल है क्योंकि कचरा जमा हो गया और उसे आगे बहने की जगह भी नहीं है. ललिता घाट में डाले गए मलबे को आधार बना कर एक जेट्टी का निर्माण किया जा रहा है. जेट्टी सौ फीट लंबी और डेढ़ सौ फीट चौड़ी होगी. विचार यह है कि पर्यटक समूहों से लदी रो रो क्रूज इसी जेट्टी पर उतरेंगी और पर्यटक सीधे बाबा के दरबार में पहुंच जाएंगे. धारा के भीतर तक घुसकर बनाई जा रही इस जेट्टी के कारण ललिता घाट पर बहाव रुक गया और अर्धचंद्राकार स्वरूप भी बिगड़ गया क्योंकि घुमाव की जगह ही नहीं बची. नदी वैज्ञानिक प्रोफेसर यूके चौधरी ने कई बार पत्र लिखकर सरकार को इस बाबत चेताया है, उनका मानना है कि इस बांधनुमा निर्माण से गंगा के वेग में कमी आएगी और गंगा घाटों को छोड़ देगी. इससे दशाश्वमेध से लेकर अस्सी तक बालू व सिल्ट भारी मात्रा में जमा हो जाएगी.

ललिता घाट के बाद वरुणा पार तक मालवीय पुल के पास कटाव होगा और पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बढ़ जाएगी. ललिता घाट पर बनाया गया बांध 90 डिग्री के कोण पर बनाया गया है. इससे बाढ़ के दौरान कटाव कई गुना तेज होगा.

ADVERTISEMENT

हाईकोर्ट ने गंगा का बहाव बचाए रखने के लिए कई आदेश जारी किए हैं लेकिन पहले के आदेशों की तरह इसकी भी काट प्रशासन के पास है. जनवरी 2020 के विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के लिए अनापत्ति पत्र देते समय जिला कलेक्टर ने साफ लिखा है कि किसी भी तरह का मलबा गंगा में नहीं डाला जाएगा और न ही बहाव को बाधित किया जाएगा. लेकिन वास्तविकता मे प्रशासन ने अपने ही आदेश की धज्जियां उड़ा दी.

पिछले साल इसी तरह गंगा पार रामनगर में रेत की नहर का निर्माण किया जा रहा था जिस पर 12 करोड़ रूपए खर्च कर दिए गए थे. वहां भी विचार गंगा को रेवेन्यू मॉडल बनाने का ही था. एक नदी जैसी नहर, जिसके दोनों किनारों पर रेत के टीले और उनमें लगे स्विस टेंट. खाने-पीने की पूरी छूट, और क्या चाहिए इस आइलैंड में. एकदम ‘सी-बीच’ जैसा माहौल जहां पर्यटक पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइव, ऊंट, हाथी और घोड़े की सवारी का लुत्फ ले सके. पर्यारवणविदों की चेतावनी को दरकिनार कर नहर बना दी गई जिसे पहली बारिश ने ही बहा दिया.

लेकिन सबक न सीखने की जिद पर अड़े प्रशासन ने दोबारा नहर को बनाने के लिए कमर कस ली है. वे यह समझने को तैयार ही नहीं कि गर्मियों में नहर की वजह से समस्या और बढ़ेगी. पहला तो पानी की कमी से जूझ रही मुख्य धारा में पानी और भी कम हो जाएगा दूसरा पानी कम होने से सेडीमेंट ज्यादा टूटेंगे जिससे गंदगी ज्यादा जमा होगी.

वैसे श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनकर तैयार है, गंगा की ओर देखे बिना बाबा विश्वनाथ के दर्शन कीजिए वाराणसी खूबसूरत नजर आएगा. उसे गंगा पथ के साफ-सुथरे शहर का तमगा भी मिला हुआ है.

अभय मिश्रा

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं. यह लेख उनका निजी विचार हैं)

Previous Post

पीएम सुरक्षा चूक को प्रोफेशनल सुरक्षा चूक के रूप में देखा जाना चाहिए

Next Post

क्यों पंजाब सीएम ने दी प्रियंका गांधी को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की ब्रीफिंग: स्मृति ईरानी

Next Post
क्यों पंजाब सीएम ने दी प्रियंका गांधी को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की ब्रीफिंग: स्मृति ईरानी

क्यों पंजाब सीएम ने दी प्रियंका गांधी को सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की ब्रीफिंग: स्मृति ईरानी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist