कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने रविवार को कांग्रेस पर निशााना साधा है। CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि आज गांधी जयंती है, मैं नकली गांधी की बात क्यों करूं? राहुल गांधी, सोनिया गांधी और डी. के. शिवकुमार पूरी कांग्रेस पार्टी जमानत पर बाहर हैं। कर्नाटक राज्य कांग्रेस पार्टी के लिए एटीएम था, जो अब चला गया है।
हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पूरे राज्य में उनके खिलाफ एक पोस्टर अभियान चलाया था। इसके बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई कांग्रेस पर हमला करने के लिए शायद इसी मौके की तलाश में थे।
CM बोम्मई के बयान पर पलटवार करते हुए डी के शिवकुमार ने कहा कि हां, मैं जमानत पर हूं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी जमानत पर हैं लेकिन उनके (भाजपा) दर्जनों हैं जो जमानत पर हैं। येदियुरप्पा के खिलाफ कोई मामला नहीं? बोम्मई ने मेरे खिलाफ मामले दर्ज किए। वह मुझे परप्पन अग्रहारा (सेंट्रल जेल) भेज दें, मैं थोड़ा आराम करूंगा।
इससे पहले गांधी जयंती पर आज सुबह राजधानी बेंगलुरू में CM बोम्मई ने बापू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर आज विधान सभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक राज्य में प्रवेश कर चुकी है। उधर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर को फाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह बीजेपी का एक भी पोस्टर नहीं लगने देंगे।