नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुए ब’वाल के बीच अब दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष समेत 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया था। साथ ही 4 जनवरी को सर्वर रूम को भी काफी नुकसान पहुंचाया। ये शिकायत जेएनयू प्रशासन ने 5 जनवरी को दर्ज करवाई है। जेएनयू प्रशासन ने एक अन्य शिकायत 3 जनवरी वाले मामले में भी दर्ज करवाई थी लेकिन उसमें घोष का नाम नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाटसएप्प ग्रुप पर हमले के लिए कोऑर्डिनेशन का पहला संकेत शाम करीब 5:30 बजे दिखाई पड़ता है, जब एक यूजर ‘फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस’ नामक व्हाट्सएप्प ग्रुप पर ‘यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट’ व्हाट्सएप्प ग्रुप का लिंक साझा करता है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के सदस्यों और सार्वजनिक रूप से इंटरनेट पर उपलब्ध फाइलों के अनुसार, इस यूजर की पहचान जेएनयू के एबीवीपी नेता योगेंद्र भारद्वाज के रूप में की गई है।
फरेंसिक की टीम भी पहुंची JNU
फरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की एक टीम भी जेएनयू पहुंची है। ये टीम जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा की जांच में सहयोग करेगी। बता दें कि नकाबपोश हमलावरों ने विश्वविद्यालय में काफी तोड़फोड़ की थी। फरेंसिक टीम हमलावरों को पकड़ने के लिए सुराग तलाशेगी।