शनिवार, मई 17, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

भाजपा सरकार जाने वाली है, वह बचेगी नहीं, इसलिए वह बौखला गई है : अखिलेश यादव

मुस्लिम टुडे by मुस्लिम टुडे
मार्च 5, 2021
in देश, भारतीय, राजनीति
0 0
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

0
SHARES
24
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ (यूपी) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार जाने वाली है, वह बचेगी नहीं। इसलिए वह बौखला गई है। भाजपा विजनलेस है, विकास का ब्लू प्रिंट और विजन समाजवादी पार्टी के पास है। जनता आक्रोशित और त्रस्त है।

भाजपा सरकार के पास अपना बताने को कोई काम नहीं है, प्रदेश में विकास के सभी बड़े प्रोजेक्ट समाजवादी पार्टी सरकार के समय के है। सन् 2022 के चुनावों में 350 से ज्यादा सीटें जीतकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

उत्तर प्रदेश भाजपा इतने फासले से हारेगी कि उसे कल्पना भी नहीं होगी। गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं का सम्मान और सुरक्षा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें : लेख : गोदी मीडिया समाज के मूल स्वभाव, लोकतंत्र के मूल्यों की ह’त्या कर रहा है : रवीश कुमार

भाजपा सरकार का रवैया अलोकतांत्रिक है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और खत्म करने की साजिशें हो रही हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। राज्य सभा में बहुमत को ठुकराकर कृषि कानून पास कराए गए। किसान नाराज है तो तीन कृषि कानून उन पर थोपने की जिद क्यों सरकार कर रही है?

प्रदेश में विधान परिषद में विपक्ष के बहुमत की अनदेखी हो रही है। भाजपा सरकार खेती बर्बाद करना चाहती है। किसान के खेत पर उद्योगपतियों का नियंत्रण होगा और किसान खुद अपनी जमीन पर मजदूर बन जाएगा। भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी नहीं दी। मूंगफली और सरसों की कीमत कब मिलेगी?

ADVERTISEMENT

भारत सरकार देश के किसानों को सही कीमत देने के बजाय विदेशों से तेल आयात करती है। भाजपा सरकार में झांसी, महोबा, ललितपुर में सैकड़ों किसानों ने आत्महत्या की है। बुन्देलखण्ड ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया पर उसने किसानों और गरीबों को धोखा दिया।

डीजल-पेट्रोल के दामों में इतनी वृद्धि कभी नहीं हुई। रसोई गैस मंहगी है। सरकार इससे जो मुनाफा कमा रही है उसका पैसा कहां जा रहा है? चार साल बीत गए, तमाम योजनाएं प्रदेश में अधूरी पड़ी है।

पांच बजट पेश हो गए, प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर का काम आगे नहीं बढ़ा है। कोई निवेश नहीं आया। लोगों के पास न कोई काम है, नहीं रोजगार है या नौकरी है। भाजपा सरकार में एक यूनिट बिजली उत्पादित नहीं हुई बल्कि विद्युत दरों में वृद्धि कर दी गई। समाजवादी पार्टी की सरकार में थ्री इन्टू सिक्स सिक्स्टी सुपर क्रिटिकल पावर प्लांट स्थापित हुए थे।

लाकडाउन पीरियड में बाहर से आए श्रमिकों ने जो दर्द झेला, भाजपा सरकार ने किसी की कोई मदद नहीं की। ललितपुर में एक गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया, वह पैदल अपने गांव चल पड़ी। एक मां सूटकेस पर बच्चे को बिठाकर ले जाती दिखी। उसे ढूंढा जा रहा है। 90 श्रमिकों ने अपनी जान दे दी। उनकी मदद समाजवादी पार्टी ने ही की।

ये भी पढ़ें : क्या पत्रकार ही पत्रकार के दुश्मन बन गए?

सरकार राष्ट्रीय सम्पत्ति बढ़ाती है पर भाजपा सरकार इससे उलट करती है। उसने तमाम राष्ट्रीय, मुनाफेवाले संस्थान भी बेचने शुरू कर दिए हैं। रेलवे, बंदरगाह, हवाई अड्डा, बीमा, बैंक सभी बिक्री के लिए हैं।

भाजपा ने इस बिक्री का नाम ‘मोनिटाइजेशन‘ दिया है, यह जनता की आंखों में धूल झोंकने जैसा है। वह इसका इस्तेमाल तोड़ने के लिए करती है। भाजपा के कारण देश की आर्थिक स्थिति बिगड़ी है।

भाजपा के राज में कानून व्यवस्था में भारी गिरावट आई है। हाथरस में एक दलित परिवार की बेटी की हत्या के बाद पुलिस ने उसके परिवार को दाहसंस्कार का भी अवसर नहीं दिया। वहीं एक बेटी के पिता की निर्मम हत्या कर दी गई।

इस पर भी भाजपा सरकार राजनीति कर रही है। मुख्यमंत्री जी विपक्ष के प्रति असंसदीय और अशोभनीय भाषा बोलते हैं। इसकी आड़ में भाजपा जनता में दहशत पैदा करना चाहती है। लोकतंत्र में धमकाने वाली भाषा नहीं चल सकती है।

Previous Post

बीजेपी ने असम चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Next Post

कानून वापस होना चाहिए, सरकार ने MSP जो तय की थी वो किसानों को नही मिल रही : अखिलेश यादव

Next Post
कानून वापस होना चाहिए, सरकार ने MSP जो तय की थी वो किसानों को नही मिल रही : अखिलेश यादव

कानून वापस होना चाहिए, सरकार ने MSP जो तय की थी वो किसानों को नही मिल रही : अखिलेश यादव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist