नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने अक्सर अपने बयानों की वजह से विवादों में रहते हैं, जिसकी वजह से कई बार उनकी खुद की पार्टी उनसे किनारा कर लेती है। लेकिन बावजूद इसके दिग्विजय सिंह विवादित बयान देने से पीछे नहीं हटते हैं। एक बार फिर से दिग्विजय सिंह ने ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इसपर ध्यान देने की जरूरत है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुसलमान कम गैर मुसलमान ज्यादा जासूसी कर रहे हैं। उन्होंने बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी पर आईएसआई से पैसा लेने का भी आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए. दिग्विजय सिंह ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं हैं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए आरबीआई है, मोदी को सभी बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर भी मोदी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं है, सरकार अपना घाटा पूरा करने के लिए आरबीआई से पैसा ले रही है। मोदी को हर बात को किनारे करके देश की अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए। बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले को खुफिया एजेंसी की चूक बताया था। उन्होंने कहा था कि अगर कोई दूसरा देश होता तो प्रधानमंत्री ना सही लेकिन देश के गृह मंत्री को इस्तीफा देने के लिए जरूर मजबूर होना पड़ता। लेकिन इन मसलों पर अगर कोई भी सरकार पर सवाल खड़ा करता है तो ये लोग उसे देशद्रोही करार दे देते हैं।