मुंबई: यूं तो इंडियन क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नाम पर चौके छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है लेकिन अब और क्रिकेटर इस कड़ी में जुड़ गया है। इनका नाम है रोहित शर्मा। रोहित शर्मा का प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन में कमाल का रहा है। उनके फैंस उनके बेहतरीन प्रदर्शन से काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन के 34वें मैच में मुंबई इंडियंस ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 6 विकेट से हरा दिया। पंजाब की टीम किंग इलेवन ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर पर 174 रन बनाए थे। वहीँ मुंबई इंडियन की टीम ने इन रनों को 19 ओवरों में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में छह चौके और तीन चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। वहीँ कप्तान रोहित शर्मा ने अहम समय पर नाबाद 24 रन और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने वो आंकड़ा छुआ जिसे T20 क्रिकेट में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं छू सका है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कल किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए। इस मैच में उन्होंने पारी के दौरान 2 छक्के और चौका लगाया। रोहित शर्मा ने कल मैच में जब अपना पहला छक्का लगाया तब वो T20 क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के 7वें बल्लेबाज बन गए। रोहित इस आंकड़े तक 279 मैचों में पहुंच सके हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं।