रविवार, जून 15, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

सम्राट अशोक का अपमान राष्ट्र के लिए घातक – डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 13, 2022
in देश
0 0
0
सम्राट अशोक का अपमान राष्ट्र के लिए घातक – डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह
0
SHARES
59
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सम्राट असोक का अपमान राष्ट्र के लिए घातक – डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह)

सम्राट असोक के माध्यम से दुनिया भर में भारत की नैतिक विजय का जो गौरव हासिल हुआ है, उसकी दीप्ति बाईस सौ साल के बाद भी धुँधली नहीं हुई है। दुखप्रद है कि कुछेक लोग उस दीप्ति को धुँधली करने पर आमादा हैं। प्राचीन भारत का सबसे बड़ा साम्राज्य असोक – राज में स्थापित हुआ। एक भाषा और लिपि से जबरदस्त राष्ट्रीय एकता कायम हुई।

इसी काल में भारत की नैतिक विजय पश्चिमी एशिया, उत्तरी अफ्रीका और दक्षिण – पूर्व यूरोप से लेकर दक्षिण के राज्यों तक पहुँच गई थी। विश्व – इतिहास में असोक – राज इसकी मिसाल है कि राज्य भी अहिंसक हो सकता है। बुध और असोक भारत की शांति – संस्कृति के सबसे बड़े प्रतीक हैं। इसीलिए स्वतंत्र भारत ने सारनाथ के सिंह- शीर्ष को अपने राजचिह्न के रूप में ग्रहण कर मानवता के इस महान नायक के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।

99 भाइयों की हत्या की सचाई:

दीपवंस, महावंस और अशोकावदान जैसे परवर्ती ग्रंथों में असोक से संबंधित अनेक गप्प हैं। हमें इनसे सजग रहने की जरूरत है। मिसाल के तौर पर, एक साहित्यिक गप्प है कि असोक ने 99 भाइयों की हत्या की। हमें इस गप्प का अन्य स्रोतों से सत्यापन करना चाहिए। फिर कोई निष्कर्ष देना चाहिए। आइए, इस गप्प का पुरातात्विक सत्यापन करते हैं।

सम्राट असोक ने पाँचवें शिलालेख में अपने और अपने भाइयों के रनिवासों का तथा अपनी बहनों के निवास कक्षों का उल्लेख किया है जो पाटलिपुत्र में भी थे और बाहर के नगरों में भी थे। उनके कुछ भाई विभिन्न प्रांतों के वायसराय थे। इसलिए यह गप्प ऐतिहासिक दृष्टिकोण से अमान्य है।

चण्ड असोक की कपोलकल्पित अवधारणा:

जैसा कि हम देख आए कि सम्राट असोक द्वारा 99 भाइयों की हत्या की बात झूठी है। ऐसी ही झूठी बातों के आधार पर सम्राट असोक की छवि धूमिल करने के लिए कुछेक परवर्ती ग्रंथों में “चण्ड असोक ” की कपोलकल्पित अवधारणा खड़ी की गई है। इनमें सबसे आगे संस्कृत ग्रंथ अशोकावदान है।

पुरातत्त्व में “चण्ड असोक” का जिक्र कहीं नहीं मिलता है। यहाँ तक कि भारत के बौद्धेतर राजाओं के अभिलेखों में भी इसका जिक्र नहीं है। रुद्रदामन के जूनागढ़ शिलालेख में असोक का उल्लेख है। लेकिन वे वहाँ जन – कल्याणकारी राजा के रूप में उपस्थित हैं। ” धम्म असोक ” का उल्लेख पुरातत्त्व में मिलता है। सारनाथ के संग्रहालय में कुमार देवी का अभिलेख है। कुमार देवी गहड़वाल नरेश गोविंदचंद्र की पत्नी और काशीराज जयचंद्र की दादी थीं।

12 वीं सदी के इस अभिलेख में सम्राट असोक को “धर्माशोक” कहा गया है। इस प्रकार हम देखते है कि पुरातत्व में कल्याणकारी असोक और धम्म असोक के पुख्ता सबूत मिलते हैं। किंतु पुरातात्विक सबूत चण्ड असोक की कपोलकल्पित अवधारणा के खिलाफ हैं।

ADVERTISEMENT

असोक की कुरूपता के विरुद्ध सवाल:

अशोकावदान मूलत: दिव्यावदान नामक मिथक कथाओं के एक वृहद् संग्रह का अंग है। इसमें असोक से जुड़ीं अनेक कपोलकल्पित कथाएँ हैं। असोक के पूर्व जन्म की कथा भी इसमें है। इसी ग्रंथ में असोक की कुरूपता की आड़ में अंतःपुर की स्त्रियों को जलाए जाने का जिक्र है, जबकि स्त्रियों के हित के लिए उन्होंने बकायदा विभाग स्थापित किया था। जैसा कि हम जानते हैं कि असोक को उनके अभिलेखों में “पियदस्सी ” कहा गया है। पियदस्सी का मतलब है, जो देखने में सुंदर हो।

ऐसे भी सम्राट असोक की प्राचीन नक्काशी तथा मूर्तियाँ मिली हैं। कहीं भी कुरूप होने का चित्रण नहीं है। इसके विपरीत गुइमेत म्यूजियम (पेरिस) में असोक की रखी नक्काशी अपनी कद – काठी में प्रभावशाली और मनोहारी है।

असोक का राजपद के प्रतिमान:

असोक का राजपद के प्रतिमान बड़े ऊँचे थे। वे हर समय और हर जगह जनता की आवाज सुनने के लिए तैयार थे। असोक ने संपूर्ण प्रजा को अपनी संतान को बताया है। कारण कि असोक प्रजावत्सल सम्राट थे। आज जो अत्यंत विकसित देश दुनिया के अल्प-विकसित और अविकसित देशों की सार्वजनिक कल्याण के लिए मदद करते हैं, वह असोक की देन है।

भारत ने पहले – पहल असोक – राज में ही अंतरराष्ट्रीय जगत में सार्वजनिक जन – कल्याण के कार्यक्रम चलाए। यूनान के जिस सिकंदर ने हमारे पंजाब में खून की होली खेली थी, उसी यूनान में सम्राट असोक ने बस दो ही पीढ़ी बाद दवाइयाँ बँटवाई थी। असोक ने न सिर्फ मानवाधिकार की बल्कि जीव – संरक्षण तक की बात चलाई थी। यहीं से जियो और जीने दो का सिद्धांत तैयार हुआ है।

असोक – राज में दंड – विधान समान था। व्यवहार की समानता थी और सभी पर बगैर भेदभाव के एक ही कानून लागू था। खुद सम्राट अशोक ने जन कल्याण के लिए बाग लगवाए, कुएँ खुदवाए और विश्राम गृह बनवाए। पशुओं के लिए चिकित्सालय बनवाने वाले वे विश्व के प्रथम सम्राट हैं।

असोक का अपमान राष्ट्र के लिए घातक:

भारत में सम्राट अशोक को लेकर अनेक नाटक लिखे गए हैं। चंद्रराज भंडारी ने “सम्राट अशोक” (1923) नामक नाटक लिखा तो लक्ष्मीनारायण मिश्र ने “अशोक” (1926) नाम से नाटक की रचना की। दशरथ ओझा का विख्यात नाटक “प्रियदर्शी सम्राट असोक” 1935 ई० में प्रकाशित हुआ था।

जाहिर है कि गुलाम भारत के नाटककारों ने भी राष्ट्रनायक असोक पर इतनी हल्की टिप्पणी नहीं की, जितनी हल्की टिप्पणी दया प्रकाश सिन्हा ने की है। यदि मानव – कल्याण के लिए धम्म – कार्य पागलपन है तो फिर मानवता क्या है?

दया प्रकाश सिन्हा हर हाल में असोक की छवि धूमिल करने के लिए जिम्मेदार हैं। कारण कि वे अप्रामाणिक तथ्यों को अन्य स्रोतों से बगैर सत्यापित किए कूड़ा की भाँति बटोर लाए हैं और असोक महान की छवि खराब कर रहे हैं।

 

Previous Post

यूपी चुनाव 2022: इस्तीफे के बाद बोले मुकेश वर्मा-100 MLA संपर्क में, भाजपा को रोज लगेगा इंजेक्शन

Next Post

बेमिसाल अभिनेता दिलीप कुमार

Next Post
बेमिसाल अभिनेता दिलीप कुमार

बेमिसाल अभिनेता दिलीप कुमार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist