दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में एक घर की छत गिरने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पांच दमकल की गाड़ियां पहुंच गई। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। अभी तक चार लोगों को रेस्क्यू किया गया है।
इमारत की छत ढह जाने के कारण से हादसे में 5 लोग घायल हो गए। इस हादसे में अभी 3-4 लोगों को मकान के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है।
अभी भी मौके पर स्थानीय लोगों, पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटें हैं। घटना के बाद ANI ने भी ट्वीट कर 4 लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी दी है।
दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस की ओर से कहा गया है कि दिल्ली के लाहौरी गेट के पास एक घर गिर गया है। 5 दमकल मौके पर मौजूद हैं। अब तक 5 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।