मध्यप्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। बस और ट्रेलर की टक्कर में यूपी के 15 यात्रियों की मौत हो गई। 40 से ज्यादा यात्री घायल हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, तब जाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया। गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया बाद में गंभीर रूप से घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पहुंचाया गया।
हादसा नेशनल हाईवे-30 में मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी सुहागी पहाड़ के पास हुआ है। जानकारी के अनुसार बस जबलपुर के रास्ते रीवा होकर UP के उतरौला जा रही थी। कटनी से बस में काफी लोग बैठे थे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी रीवा में हुए हादसे पर दुख जताते हुए पीएम रीलीफ फंड से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है।
रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि बस के अगले हिस्से को ज्यादा नुकसान हुआ। रफ्तार ज्यादा होने से यह ट्रेलर में घुस गया। इससे बस के केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है। 40 घायल यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। कुछ को त्योंथर अस्पताल ले जाया गया।