समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की पत्नी डॉ. तजीन फातिमा ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है। उन्होंने रामपुर के जिला प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे उनके पति और बेटे को मारने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को हटाने की मांग की है। पत्रकारों से बात करते हुए फातिमा ने कहा, ‘कुछ जिला अधिकारियों और दूसरे अधिकारियों ने मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ साजिश की है। वे मेरे पति और बेटे को मार देना चाहते हैं।’
फातिमा ने योगी आदित्यनाथ सरकार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले और उत्तर प्रदेश में पुलिस बल पर आरोप लगाया कि वह राज्य में उपचुनाव से पहले झूठे मामलों में सांसद को फंसा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार चाहती है कि उपचुनाव से पहले मेरे पति के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जाएं क्योंकि वे उन्हें लोकसभा की लड़ाई में हराने में नाकाम रहे थे। उत्तर प्रदेश में सितंबर में चुनाव होने की संभावना है। ये सीटें हाल ही हुए लोकसभा चुनावों में विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हो गई हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता खान ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद रामपुर विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस सीट से भाजपा की जया प्रदा को हराया था। फातमा ने आरोप लगाया कि रामपुर के जिला मजिस्ट्रेट आंजनेय कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा पर उनके पति तो जमीन हड़पने के झूठे केसों में फंसाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि, जमीन की कोई जबरदस्ती खरीद-फरोख्त नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि, मेरे पति द्वारा 2006 में जमीन खरीदी गई थी और भुगतान चेक के माध्यम से किया गया था। जमीन खरीदने के 13 साल बाद इस मामले को अचनाक हवा क्यों दी गई? यह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि, सत्ताधारी पार्टी मेरे पति के खिलाफ साजिश कर रही है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि, वर्तमान डीएम और एसपी ने रामपुर में पदभार ग्रहण करने के बाद इस मामले की उठाया है।