सोमवार, जून 16, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

तमिल ब्राह्मण आखिर गोरे कैसे हो गए? क्या वे ‘शुद्ध तमिल’ नहीं थे?

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 20, 2022
in देश
0 0
0
तमिल ब्राह्मण आखिर गोरे कैसे हो गए? क्या वे ‘शुद्ध तमिल’ नहीं थे?
0
SHARES
109
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पेरियार के समय तो डीएनए नहीं था। उस समय नस्लों का विभाजन रंग-रूप, खोपड़ी की बनावट के आधार पर होता था। अगर आप दिनकर की ‘संस्कृति के चार अध्याय’ पढ़ें, तो उसमें भारत का नस्लीय विभाजन कुछ इन्हीं आधारों पर है। भाषा-विज्ञान ने इन नस्लों को आर्य और द्रविड़ समूहों में बाँटने का कार्य कर दिया था।

रंग-रूप या शारीरिक बनावट से तमिल ब्राह्मण शेष तमिल समाज से पूरी तरह भिन्न थे। ऐसा स्पष्ट सवर्ण-अवर्ण अंतर उत्तर भारत में नहीं है। जयललिता सरीखों का रंग गोरों में भी गोरा था। एक ही मौसम, एक ही मिट्टी में एक न्यून जनसंख्या का यूँ पूरी तरह भिन्न होना विसंगत था। जैसे अश्वेतों के घर में कोई गोरा बच्चा पैदा जाए, तो क्या उसे वह अपना मानेंगे? अपना होगा भी किस तर्क से?

पेरियार ब्राह्मणों को बाहरी तो कह रहे थे, लेकिन वह द्रविड़ों को उनसे शोषित कह रहे थे। इसका एक अर्थ यह निकलता था कि द्रविड़ उन ब्राह्मणों की अपेक्षा बौद्धिक स्तर पर निम्न कोटि के थे। फिर कोई द्रविड़ होने का गर्व कैसे करे? क्या कोई शोषित होने का, निम्न होने का, गर्व कर सकता है?

उस समय एक अन्य समूह ने पूरा नैरेटिव बदल दिया। उनके अनुसार भारत में हिंदू धर्म के प्रणेता द्रविड़ ही थे। उनकी भाषा और लिपि संस्कृत से पहले आयी। उन्होंने ही शिव की आराधना प्रारंभ की। उनका शैव सिद्धान्त भारत का सबसे प्राचीन धर्म था, जो उत्तर भारतीय वैदिक काल से भी प्राचीन था। उनमें कोई वर्ण-व्यवस्था नहीं थी, और सभी द्रविड़ ग्राम-देवता, शिव और शक्ति की आराधना करते थे। उन्होंने ही मंत्र सिद्ध किए, और एक पूरी शैव व्यवस्था की रचना की। वे इन बाद में आए ब्राह्मणों से कहीं अधिक श्रेष्ठ थे, और आर्यों की वैदिक संस्कृति उनसे और उनके उत्तर भारतीय पूर्वजों से ज्ञान प्राप्त कर ही विकसित हुई।

आज अगर आप किसी जाति के तमिल से बात करें, वह ये नहीं मानेंगे कि संस्कृत तमिल से प्राचीन भाषा थी। न ही सभी ये मानेंगे कि आर्यों ने उन्हें दमित किया। उसके उलट वे यही कहेंगे कि तमिल संस्कृत से पहले से था, और तमिल ग्रंथ भी पहले रचे गए थे। उनमें निम्नता-बोध नहीं, श्रेष्ठता बोध होगा।

1902 में मद्रास विश्वविद्यालय के एक तीस वर्ष के तमिल शिक्षक सूर्यनारायण शास्त्री ने अपना नाम बदल लिया। उन्होंने संस्कृत के बजाय तमिल नाम चुना- परिधिमार कलइनार, जिसका अर्थ सूर्यनारायण शास्त्री ही था। किंतु उनके अनुसार तमिल संस्कृत से श्रेष्ठ और प्राचीन भाषा थी, इसलिए उन्होंने नाम बदला। उन्होंने ब्रिटिश सरकार में अर्जी दी कि लैटिन और ग्रीक की तरह तमिल को भी एक शास्त्रीय (क्लासिकल) भाषा का दर्जा मिले, जिससे तमाम द्रविड़ भाषाओं का जन्म हुआ।

हालाँकि वह अल्पायु चल बसे, लेकिन तमिलनाडु में ‘शुद्ध तमिल आंदोलन’ की नींव रख गए। चुन-चुन कर तमिल से संस्कृत शब्द निकाले जाने लगे। यह एक आश्चर्य ही है कि जहाँ उत्तर भारत में संस्कृतनिष्ठ भाषा शुद्ध कहलाती है, वहाँ वही भाषा अशुद्ध कहलाने लगी। तमिल ब्राह्मणों को तमिल में संस्कृत घुसेड़ कर अशुद्ध बनाने का उत्तरदायी कहा गया। यह तर्क उनके बाहरी होने में एक और बिंदु बन गया।

संगम साहित्य से लेकर तमाम तमिल ग्रंथ खंगाले जाने लगे। ढूँढ-ढूँढ कर दिखाया जाने लगा कि उनकी भाषा संस्कृत से पूर्णतया स्वतंत्र रही। उसी मध्य जब 1928-29 में सिंधु घाटी सभ्यता की खुदाई में जॉन मार्शल के अनुसार पशुपति मुहर मिले, जिससे इस नैरेटिव को वजन मिला कि वहाँ शिव की आराधना होती थी। यह बात पहले से प्रमाणित थी कि शैव संप्रदाय कश्मीर के अतिरिक्त दक्षिण भारत में ही प्रखर था।

ADVERTISEMENT

इन दोनों तर्कों को जोड़ कर यह कहा गया कि सिंधु घाटी से पूर्व से ही शैव संप्रदाय मौजूद थे, और शिव से जुड़े कार्तिकेय (मुरुगन) या पार्वती (शक्ति) ही प्रमुख देव थे। विष्णु अपने इस नाम से कभी दक्षिण में थे ही नहीं, और वह रामानुजाचार्य द्वारा भक्ति आंदोलन और कम्बण के रामायण के बाद ही लाइमलाइट में आए। वह भी कन्नड़ और तेलुगु भाषी क्षेत्रों में अधिक आए, तमिल क्षेत्र मुख्यत: शिव या शक्ति आराधक ही रहा।

इन तमाम तर्कों से क्या हासिल हुआ? हासिल यह हुआ कि  सूर्यनारायण शास्त्री के नाम बदलने के सौ वर्ष के बाद 2004 में भारत की पहली शास्त्रीय भाषा तमिल बनी। उसके बाद ही बनी संस्कृत। भारत की छह शास्त्रीय भाषाओं में चार द्रविड़ भाषाएँ (तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़) हैं। अगर आप गूगल पर ‘ओल्डेस्ट लैंग्वेज’ डालें, तो तमिल का नाम उभरेगा। यह सब यूँ ही नहीं हो गया, कई शोधपत्र, कई साक्ष्य बने, लॉबिंग हुई, इतिहास लिखा गया।

सवाल यह नहीं है कि सत्य क्या है। सवाल यह है कि सत्य को हम गढ़ते किस तरह हैं। राजनैतिक केंद्र उत्तर भारत में होने के बावजूद तमिलों ने अपनी सांस्कृतिक सत्ता हासिल कर ली।

जिस समय इस ‘शुद्ध तमिल आंदोलन’ का प्रहार संस्कृत पर हो रहा था, उस समय गांधी वहाँ हिंदी के बीज डाल रहे थे। जिन तमिलों ने संस्कृत को कहीं का नहीं छोड़ा, वे क्या इस खिचड़ी भाषा हिंदी के बीज में खाद-पानी डालते?

संभवत: हर श्रेष्ठता में यह अंतर्निहित दोष है। जब तमिलों में श्रेष्ठता आयी, तो हिंदी ‘अछूत’ बन गयी।

Previous Post

ICC ODI Team of the Year: ICC ने किया साल 2021 की वनडे टीम का ऐलान

Next Post

अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को किया जाएगा बहाल

Next Post
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को किया जाएगा बहाल

अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- सरकार बनी तो पुरानी पेंशन व्यवस्था को किया जाएगा बहाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist