सोमवार, जून 16, 2025
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
इंग्लिश
उर्दू
विज़न मुस्लिम टुडे
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा
No Result
View All Result
विज़न मुस्लिम टुडे
No Result
View All Result
Home देश

आखिर ब्राह्मणवाद कैसे खत्म हो? क्या दुनिया में किसी ने यह हासिल किया था?

Muslim Today by Muslim Today
जनवरी 14, 2022
in देश, स्तंभ
0 0
0
आखिर ब्राह्मणवाद कैसे खत्म हो? क्या दुनिया में किसी ने यह हासिल किया था?
0
SHARES
111
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पेरियार को ऐसे मॉडल की ज़रूरत थी, जिसके सिद्धांत ठोस हो, परीक्षण किए जा चुके हों, और जो गांधी के रास्ते पर न हो। एक ऐसे मॉडल की मार्केटिंग हो रही थी, जो घूम-फिर कर पेरियार तक पहुँची। यह मॉडल 1917 की बोल्शेविक क्रांति के बाद रूस से आयी थी।

1920 में ताशकंद में सात लोग मिले। एक मद्रासी ब्राह्मण- एमपीटी आचार्य। दो बंगाली- एम एन रॉय और अबनी मुखर्जी। दो मुसलमान- मुहम्मद अली और मुहम्मद शफ़ीक। दो विदेशी- एवलिन और रोजा। इसके साथ ही भारत में कम्युनिस्ट पार्टी की शुरुआत हो रही थी।

अगले ही वर्ष बंबई में श्रीपाद अमृत डांगे ने एक पत्रिका छापनी शुरू की- ‘सोशलिस्ट’। इसमें शृंखलाबद्ध लेख-माला लिखी- ‘गांधी और लेनिन’, जिसमें लेनिन को गांधी से बेहतर सिद्ध किया गया था। ढाका में नज़रुल इस्लाम ने ‘नवयुग’ नाम से समाजवादी पत्रिका निकालनी शुरू की। वहीं मद्रास में सिंगरवेलू ने ‘लेबर किसान गजट’ छापना शुरू किया।

क्रांतिकारी जत्थे बन रहे थे। हिंदुस्तानी सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के भगत सिंह की फांसी ने इस तरह की क्रांतियों को राष्ट्र-पटल पर लाया। कुछ ने इसी आधार पर गांधी विरोध की भी चिनगारी जलायी।

पेरियार कैसे बचते? मार्क्सवाद ने चुंबक की तरह उन्हें भी खींच लिया। अक्तूबर, 1931 में उनकी पत्रिका ‘कुडी आरसू’ ने तमिल में कम्युनिस्ट मैनिफ़ेस्टो छापना शुरू किया। मगर पेरियार तो ठोक-बजा कर जाँचने वाले व्यक्ति थे। उन्होंने इस दिशा में आगे बढ़ने से पहले यह निर्णय लिया कि वह सोवियत जाकर खुद देखेंगे कि आखिर वहाँ चल क्या रहा है।

दिसंबर, 1931 में पेरियार यूरोप के लिए निकल पड़े। रूस में क्रांतिकारी नास्तिकों का एक संगठन बना था, जिसने दुनिया से ईश्वर की सत्ता खत्म करने की ठानी थी। उनकी नज़र पहले से पेरियार पर थी, जो भारत में धर्मग्रंथों पर प्रहार कर रहे थे। वह भगत सिंह लिखित ‘मैं नास्तिक क्यों हूँ’ का तमिल अनुवाद भी तैयार कर रहे थे। पेरियार को रूस लाकर उन्हें ‘गाइडेड टूर’ कराया गया। वही दिखाया गया, जो वे दिखाना चाहते थे।

पेरियार सबसे पहले ‘रेड स्कवायर’ पर लेनिन की कब्र पर पहुँचे। फिर कुछ दिनों बाद अज़रबैजान के खदानों को देखने निकल गए। वहाँ के उद्योग देखे। उन्हें लगा कि यह तो वाकई सर्वहारा का स्वर्ग है, जहाँ कोई ज़मींदार नहीं। कोई जन्मना वर्ग नहीं। सब मिल कर देश की आर्थिक प्रगति में सहयोग कर रहे हैं।

दो महीने तक पेरियार रूस घूमते रहे। अपने डायरी में उन्होंने लिखा है कि मॉस्को के मई दिवस को देख कर उन्हें मरियम्मन मंदिर की याद आयी। वहाँ उन्होंने दूर मंच पर फौजी लिबास में स्तालिन और कालिनिन को देखा, और सामने हज़ारों की अनुशासित भीड़। उन्हें लगा कि भारत को इसी व्यवस्था की ज़रूरत है।

मगर इस सर्वहारा के स्वर्ग के भी अपने रहस्य थे। जब पेरियार घूमते-घामते लेफोरटोवो जेल पहुँचे, तो स्तालिन के अत्याचारों की कुछ भनक मिली। लेकिन, जब पेरियार की ऐसी यात्राओं की भनक स्तालिन तक पहुँची, तो उन्हें शक हुआ कि ये लोग कहीं उनके विरोधी त्रोत्सकी के एजेंट तो नहीं। स्तालिन ने अपने अंदाज़ में पेरियार को रूस से वापस घर भिजवा दिया।

गांधीवाद से यात्रा शुरू कर पेरियार गांधी के धुर-विरोधी हुए। अब मार्क्सवादी हो रहे थे। तमिलनाडु आते ही उन्होंने घोषणा की, “आज से हम सभी स्वाभिमान आंदोलनकारी कहलाएँगे- कॉमरेड”। यहाँ तक कि उन्होंने बच्चों के नाम ‘रशिया’ और ‘मॉस्को’ सुझाने शुरू किए, जिससे दक्षिण भारत में नयी प्रथा शुरू हुई। गाँव-गाँव में नंगे दौड़ते बच्चे लेनिन-स्तालिन नाम से पुकारे जाने लगे। इन पंक्तियों को लिखते समय उसी पद्धति की नामकरण के व्यक्ति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं।

जिस समय पेरियार सोवियत से घूम कर लौटे थे, उस दौरान गांधी और अम्बेडकर इंग्लैंड के गोलमेज़ सम्मेलन से लौटे थे। तीनों की दिशाएँ भिन्न थी, लेकिन देश को तो एक दिशा चुननी थी।

21 सितंबर की शाम अम्बेडकर पूना के लिए निकल रहे थे तो पत्रकारों ने पूछा, “हमने सुना है कि गांधीजी ने आपसे और तमिल दलित नेता एम सी राजा से मिलने की गुज़ारिश की है”

ADVERTISEMENT

अम्बेडकर ने कहा, “अगर उन्हें मिलना है तो सिर्फ़ मुझसे मिलें। हम दोनों के मध्य विवाद के मध्य कोई तीसरा नहीं है।”

दलितों के लिए संवैधानिक प्रतिनिधित्व की बिगुल बजा कर इसी मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ने वाले पेरियार जैसे तमिल नेता अब ‘तीसरा’ बनते जा रहे थे। मार्क्सवाद डूबते को तिनके का सहारा (Political pragmatism) ही कहा जा सकता है। चेत्तियार और नादरों ने पेरियार के आंदोलन को धन देना बंद कर दिया था, तो उन्हें इस नवीन प्रयोग की उम्मीद थी। हालाँकि अपने अन्य प्रयोगों की तरह मार्क्सवाद को भी पेरियार अपनी खिड़की से बाहर ही फेंकने वाले थे।

मगर उस बिंदु पर पहुँचने से पहले एक डायवर्जन लेकर अम्बेडकर के साथ पूना स्थित येरवडा जेल की यात्रा कर ली जाए।

Previous Post

धर्म संसद के आतंकी बयानों पर चुप्पी देश के भविष्य के लिये बेहद घातक.

Next Post

अयोध्या और मथुरा से योगी का पलायन, गोरखपुर का ही सहारा

Next Post
अयोध्या और मथुरा से योगी का पलायन, गोरखपुर का ही सहारा

अयोध्या और मथुरा से योगी का पलायन, गोरखपुर का ही सहारा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024

Our channel

https://www.youtube.com/watch?v=QnB3waJ7Awg
  • Trending
  • Comments
  • Latest
50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

50 मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी, जिनके साथ इतिहास ने किया धोखा !

अगस्त 15, 2018
बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

बिना कपड़े के लड़की से मालिश करवाते हुए दिखे स्वामी चिन्मयानंद, वीडियो वायरल

सितम्बर 11, 2019
सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

सांसद संघमित्रा मौर्य ने पति डॉ. नवल किशोर शाक्य से ली तलाक

मार्च 2, 2021
इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

इमरान प्रतापगढ़ी के पहल पर झारखंड सरकार ने ड्राफ्ट किया मॉब लिंचिंग कानून 

दिसम्बर 14, 2021
मोदी सरकार अपने चहेते उद्यगपतियों के लिए एक लाख करोड़ बैंकों में डाल रही है!

आज़ादी के बाद से अयोध्या का इतिहास झूठ से रचा गया है: रवीश कुमार

528
महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में 360 लोगों पर केस, 15 गिरफ्तार : बिहार

13
ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

ईलाज कराकर लंदन से वापस लौटे अभिनेता इरफान खान

11
काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

काले हिरण मामले में 5 साल की सजा के बाद सलमान खान को मिली विदेश जाने की इजाजत

10
जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 24, 2024

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 23, 2024
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

अप्रैल 21, 2024
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

अप्रैल 17, 2024
Currently Playing

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जौनपुर के त्रिकोणीय लड़ाई में कौन मारेगा बाजी? | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

पहले चरण का फीडबैक बीजेपी के लिए चिंता का सबब | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

इस चुनाव में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का साइलेंट होना, बड़े उलटफेर का संकेत दे रहा है

Uncategorized
जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

जामिया की नौशीन ने UPSC में नौवां स्थान प्राप्त किया | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized
क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

क्या राजस्थान के सीकर लोकसभा सीट से कॉमरेड अमराराम की होगी जीत | आग़ा खुर्शीद खान। मुस्लिम टुडे

Uncategorized

टैग्स

#aamAadmiParty (21) #AamAdmiParty (28) #AAP (39) #adeshGupta (15) #BjpDelhi (38) #BJP Government (127) #BOLLYWOOD (40) #Congress (123) #Covid19 (14) #delhi (203) #delhinews (17) #JamiaMilliaIslamia (19) #KEJRIVAL (16) #kisan andolan (18) #Maharashtra (42) #modi (62) #mumbai (21) #newstoday (33) #PM Modi (115) #PriyankaGandhivadra #CongressParty #RahulGandhi (25) #Rahul Gandhi (39) #yogi (13) AMERICA (14) Amit Shah (18) ARVIND KEJRIVAL (41) Bihar (46) BJP (165) coronavirus (156) Hindi News (447) India (418) Kejriwal (20) Politics (47) Ravish Kumar (15) RSS (26) Supreme Court (16) Uttar Pradesh (55) Yogi Adityanath (47) Yogi Govt (16) अखिलेश यादव (20) अमित शाह (13) उत्तर प्रदेश (95) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15) बीजेपी (19) भाजपा (23) राहुल गांधी (17)

हमारे बारे में

विजन मुस्लिम आज वर्तमान में एक राजनीतिक पत्रिका और एम टी मीडिया वेंचर्स के एक पोर्टल, वैश्विक समाचार और हमारे अंग्रेजी, हिंदी और उर्दू प्रकाशनों में मौजूदा मामलों के साथ काम कर रहा है।

श्रेणियां

  • Uncategorized (125)
  • अन्य विषय (70)
  • अर्थव्यवस्था (53)
  • इतिहास (13)
  • खेल (531)
  • देश (4,002)
  • प्रौद्योगिकी (17)
  • फैक्ट चेक (2)
  • भारतीय (3,704)
  • भारतीय मुस्लिम (189)
  • मनोरंजन (247)
  • मुद्दे (182)
  • मुस्लिम दुनिया (142)
  • राजनीति (4,111)
  • विदेश (321)
  • वीडियो (4)
  • शिक्षा (44)
  • संपादकीय (84)
  • संस्कृति (9)
  • साक्षात्कार (12)
  • सिनेमा (67)
  • स्तंभ (174)
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति
  • इंग्लिश
  • उर्दू
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
  • करियर
  • विज्ञापन
  • गोपनीयता नीति

© 2021 Muslim Today

No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • भारतीय
  • विदेश
  • संपादकीय
  • साक्षात्कार
  • खेल
  • अर्थव्यवस्था
  • फैक्ट चेक
  • शिक्षा
  • सिनेमा

© 2021 Muslim Today

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist