देश के पूर्वोत्तर में तेज बारिश का दौर जारी है। वहीं देश के बाकी हिस्सों में भी छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की संभावना जताई है।
असम, मेघालय जैसे राज्यों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। हालांकि मानसून की पूर्वी शाखा चार दिन की देरी से चल रही है। कुल मिला कर पिछले पंद्रह दिन में बारिश का स्तर सामान्य से कम रहा। लेकिन अब बारिश का दौर तेज हो रहा है। इससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
यह भी पढ़ें- तीन महीने बाद कोरोना के मामलों में खतरनाक वृद्धि, 24 घंटे में आए13216 मामले, 23 की मौत
साथ ही दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक गर्त रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिमी अरब सागर तक फैली हुई है और एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र हरियाणा और आसपास के इलाकों में निचले स्तरों पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पाकिस्तान के मध्य भाग पर बना हुआ है। ऐसे में देश भर में मौसमी हलचल तेज हो गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि एनसीआर के अलग-अलग भागों, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ के आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता वाली तेज हवाएं चलेंगी।
पश्विम यूपी सहित हीं पूर्वोत्तर भारत में मध्यम और एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
यह भी पढ़ें- अग्निपथ’ के खिलाफ जारी है प्रदर्शन, बिहार में BJP नेताओं की बढ़ाई गई सुरक्षा
पंजाब, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्टÑ, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।